Site icon SHABD SANCHI

Disha Patani के घर की बढ़ी सुरक्षा, टाईगर श्राफ पर फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट

Disha Patani: Police in Bareilly on alert following firing incident involving Tiger Shroff

Disha Patani: Police in Bareilly on alert following firing incident involving Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग की घटना होने के बाद एक्ट्रेस Disha Patani के बरेली स्थित घर की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गईहै। पुलिस अधिकारियों ने घर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देशदिए हैं।

दिशा पटानी के घर की सुरक्षा की समीक्षाहुई

Disha Patani का घर बरेली में है जहां पुलिस अधिकारियों ने जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। इस दौरान घर के आसपास की स्थिति सीसीटीवी कैमरे और तैनात पुलिस गर्मी की ड्यूटी की भी समीक्षा हुई। दिशा पटानी के घर के बाहर से सितंबर 2025 में फायरिंग की घटना हुई थी इसके बाद वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी टाइगर श्रॉफ पर हुई ताजा फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मौजूदा सुरक्षा के चीजों का जायजालिया है।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: 24 घंटे में कोटा पहुंची पुलिस, जानें गिरफ्तारी की पूरी कहानी

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना

मुंबई में जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना पता चली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और हमलावर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित दूसरे सबूत भी जांच कीए हैं। घटना के बाद सामने आई जानकारी में पुलिस की जांच और संदिग्ध की तलाश का भी जिक्र किया गयाहै।

सितंबर 2025 में दिशा पटानी के घर के बाहर हुई फायरिंग

Disha Patani के बरेली स्थित घर के बाहर सितंबर महीने में फायरिंग की घटना हुई थी इस मामले में पुलिस ने जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। घटना के बाद एक्ट्रेस के घर की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की गईहै। पुरानी घटना के बाद से घर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की खबरें भी देखने को मिली है ताजा निरीक्षण इसी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए महत्वपूर्णहै।

ये भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha की चोट के बाद टाईगर श्राफ की फिल्म पर बड़ा अपडेट

क्या दोनों फायरिंग की घटनाओं का आपस में संबंध है?

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग और Disha Patani के घर पर 2025 के समय में हुई फायरिंग का किसी सीधे तौर पर संबंध होना जरूरी नहीं है लेकिन दोनों ही घटनाओं की परिस्थितियों के आधार पर कुछ निष्कर्ष निकलना भी सही नहीं होगा। फिलहाल इस खबर का पहलू केवल इतना है कि पुलिस ने दिशा पटानी के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

Exit mobile version