Disabled youth seriously injured in auto-bolero collision in Mauganj : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर सुमेधा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मऊगंज की ओर जा रहे एक ऑटो को सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे में ऑटो में सवार एक विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया। घायल युवक के पैर में गहरी चोट आई है। ग्रामीणों और ऑटो चालक ने तुरंत निजी वाहन से उसे नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। वह चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती है।
नईगढ़ी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने वाहन थाने में खड़ा कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में हादसे के समय वाहन की गति और अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।
