Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में दिव्यांग महिला से गैगरेप, घर में घुसकर दरिद्रों ने की घटना

रीवा। शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग महिला से दो लोगो ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिए है। पीड़िता बोल नही पाती है और उसके गूगे पन का लाभ उठाते हुए आरोपियों ने उसके ही घर में उसके साथ जुल्म करके फरार हो गए। पीड़िता अपने मां के साथ न्याय की गुहार लगाने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुची थी।

मां ने बताई पूरी घटना

पीड़िता बोल नही पाती है और अपने साथ घटी घटना की जानकारी वह अपने मां को दी। पीड़िता की मां ने घटना के सबंध में बताया कि 9 जुलाई की रात उसकी बेटी अपने ससुराल के घर में सो रही थी। इसी बीच गांव के ही दो लोग उसके घर पहुचे और उसके साथ गलत काम किए, चूकि वह बोल नही पाती है, ऐसे में वह किसी को आवाज नही लगा पाई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसपी से की शिकायत

पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान से फरियाद करके न्याय की मांग किए है। उनका आरोप है कि इस मामले में चोरहटा थाना की पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। पीड़िता का न तो मेडिकल करवाया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में वे पुलिस अधिकारी के समझ अपनी फरियाद लेकर आए है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हे न्याय दिलाया जाए।

Exit mobile version