Diamond Power Infrastructure Ltd. के शेर सोमवार को 10% की तेजी के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गए कंपनी को 435 पॉइंट 71 करोड रुपए का नया ऑर्डर मिल जाने के बाद निवेश करने वाले लोगों में खरीदारी बढ़ती हुई दिखाई दी। इस आर्डर का असर शेयर कीमत पर साफ दिखाई देने लगा और कंपनी एक बार फिर बाजार में चर्चा में देखने को मिल रही थी स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार कारोबार के दौरान शेयर करीब 218 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था।
Diamond Power को मिला एक बड़ा ऑर्डर
कंपनी के ऑफिशियल बयान में बताया गया कि डायमंड पावर को हैदराबाद में विकसित किया जा रहे हैं 310 मेगावाट डाटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए 435 पॉइंट 71 करोड रुपए का आर्डर मिल चुका है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी हाई टेंशन और लो टेंशन पावर केबल की आपूर्ति करने वाली है। इस डाटा सेंटर और बिजली अब संरचना के क्षेत्र में बढ़ते हुए निवेश के बीच इस आर्डर को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े: EPFO Portal Upgrade के दौरान EPF क्लेम पर क्या असर होगा?
शेयर में क्यों आई है ये तेज़ी?
ऑर्डर मिलने की खबर के बाद मार्केट में पॉजिटिव माहौल देखने को मिलने लगा बिजनेस के दौरान Diamond Power के शेयर में 10% का अपर सर्किट लगा मिला। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार शेर ने इंट्राडे में लगभग 218 रुपए का उच्च लेवल छुआ है पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के शेर ने असाधारण रिटर्न हासिल किए हैं हालांकि यह हाल ही की तेजी का प्रमुख कारण नया ऑर्डर ही बताया जा रहा है।
कुल पांच साल का प्रदर्शन और बाजार की नजर
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार Diamond Power कंपनी ने पिछले 5 सालों में लगभग 257276 प्रतिशत का रिटर्न दिया है हालांकि इतने बड़े रिटर्न की तुलना करते समय निवेश करने वाले लोगों को कॉरपोरेट एक्शन पुनर्गठन और कम बेस इफेक्ट जैसे कारकों को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार किसी भी स्टॉक का पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न के गारंटी नहीं देता है।
अब निवेशकों के लिए क्या मायने?
बाजार की निवेशकों का मानना है कि डाटा सेंटर ट्रांसमिशन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक को और भी मजबूत करने वाले होते हैं हालांकि शेयर में हुई हाल ही में तेज उछाल के कारण निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बना देखा जा सकता है। ऐसे में निवेश करने वाले लोगों को कंपनी के आने वाले वित्तीय नतीजे ऑर्डर निष्पादन और नगदी प्रवाह पर अपनी नजर रखनी चाहिए।
ये भी पढ़े: Federal Reserve ब्याज दरें हुई स्थिर, लेकिन सख्त रुख से बढ़ी चिंता…
क्या है सेक्टर आउटलुक
भारत में डाटा सेंटर और बिजली अब संरचना पर लगातार निवेश बढ़ता जा रहा है जिसे केवल और इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों के लिए नए ऑप्शन मिल रहेहैं। यदि कंपनी अपना आर्डर समय पर पूरा कर लेती है तो इससे उसकी इनकम और बिजनेस को आगे सपोर्ट भी मिल सकता है हालांकि भविष्य का प्रदर्शन बाजार की परिस्थितियों और प्रोजेक्ट के सफल निष्पादन पर ही निर्भर करेगा।
अगर मार्केट अपडेट की बात की जाए तो स्टॉक एक्सचेंज डाटा के मुताबिक शेर ने बिजनेस के दौरान लगभग 218 रुपए का इंट्राडे हाई हासिल किया है और 10% का बढ़त के साथ अपर सर्किट पर पहुंच चुका है कंपनी के बाजार पंजीकरण में भी इसी के अनुरूप वृद्धि देखी जा रही है। यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है इसको निवेश की सलाह नहीं समझे।

