आदित्य धर (Aditya Dhar) का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! ‘धुरंधर 3’ (Dhurandhar 3) नहीं, अब पूरा ‘धुरंधर यूनिवर्स’ (Dhurandhar Universe) बनाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ (Dhurandhar Franchise) की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब इसकी दुनिया को और बड़ा करने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि ‘धुरंधर यूनिवर्स’ पर तेजी से काम चल रहा है। इस यूनिवर्स के तहत अलग-अलग किरदारों (Dhurandhar Characters Films) पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज (Dhurandhar Web Series) बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि पूरे नैरेटिव और कहानी की दिशा तय करने की जिम्मेदारी खुद आदित्य धर संभाल रहे हैं। यूनिवर्स की कोर राइटिंग भी वही कर रहे हैं, ताकि सभी प्रोजेक्ट्स एक-दूसरे से जुड़े रहें।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस यूनिवर्स से जुड़े एक बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन ओजस गौतम (Ojas Gautam) करेंगे। ओजस, आदित्य धर के रिश्तेदार होने के साथ-साथ ‘धुरंधर’ की एडिटिंग टीम का भी अहम हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को तैयार करने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही थी।
दरअसल, मई के पहले सप्ताह में प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे (Jyoti Deshpande) ने संकेत दिए थे कि ‘धुरंधर’ का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि साल के अंत तक दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अब सामने आ रही खबरों को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ‘धुरंधर यूनिवर्स’ बॉलीवुड (Bollywood) का अगला बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स (Cinematic Universe) बन सकता है। हॉलीवुड की तर्ज पर अलग-अलग किरदारों की कहानियां, स्पिन-ऑफ (Dhurandhar Spin-Off) और इंटरकनेक्टेड प्लॉट के जरिए दर्शकों को एक नई दुनिया देखने को मिल सकती है।
फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा (Dhurandhar 3 Official Announcement) का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि आदित्य धर ‘धुरंधर 3’ तक सीमित रहने के बजाय एक लंबे गेम प्लान पर काम कर रहे हैं। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले वर्षों में ‘धुरंधर यूनिवर्स’ भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) का सबसे चर्चित प्रोजेक्ट बन सकता है।

