India’s highest-grossing film list: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar The Revenge) भारत की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. टॉप 6 में धुरंधर के दोनों पार्ट्स शामिल हैं. धुरंधर सीरीज पहली ऐसी फिल्म है जिसने दोनों पार्ट्स ने 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है और सबसे कम दिनों में एक हजार करोड़ क्रॉस करने वाली दूसरी फिल्म है. जल्द ही ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
धुरंधर 2 ने अबतक कितनी कमाई की
Dhurandhar 2 Total Collection: शनिवार, 29 मार्च तक धुरंधर 2 ने पूरी दुनिया से (Dhurandhar 2 Worldwide Collection) 1226.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड के मामले में शाहरुख़ खान की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म जवान के 1160 रुपए के कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है साथ ही तेलगु सिनेमा की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म KGF 2 के 1215 करोड़ रुपए के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है.
धुरंधर 2 का भारत में नेट कलेक्शन (Dhurandhar 2 Net Collection) 778.77 करोड़ है और ग्रॉस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Gross Collection) 930.44 करोड़ रुपए हो गया है, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में
| फिल्म (भाषा) | वर्ल्डवाइड कलेक्शन | इंडियन नेट कलेक्शन |
|---|---|---|
| दंगल (हिंदी) | ₹2070 करोड़ | ₹387 करोड़ |
| बाहुबली-2 (तेलुगु/तमिल) | ₹1788 करोड़ | ₹1030 करोड़ |
| पुष्पा-2 (तेलुगु) | ₹1742 करोड़ | ₹1234 करोड़ |
| धुरंधर (हिंदी) | ₹1307 करोड़ | ₹840 करोड़ |
| RRR (तेलुगु) | ₹1230 करोड़ | ₹782 करोड़ |
| धुरंधर 2 (हिंदी) | ₹1226 करोड़ | ₹778 करोड़ |
| केजीएफ चैप्टर-2 (कन्नड़) | ₹1215 करोड़ | ₹860 करोड़ |
| जवान (हिंदी) | ₹1160 करोड़ | ₹640 करोड़ |
| पठान (हिंदी) | ₹1055 करोड़ | ₹543 करोड़ |
| कल्कि 2898 AD (तेलुगु) | ₹1042 करोड़ | ₹646 करोड़ |
Dhurandhar 2 India Collection Day Wise
भारत में 10 दिनों का नेट कलेक्शन
पहला हफ्ता
| दिन | कलेक्शन |
|---|---|
| पेड प्रीव्यू शो | ₹43.00 करोड़ |
| गुरुवार | ₹102.55 करोड़ |
| शुक्रवार | ₹80.72 करोड़ |
| शनिवार | ₹113.00 करोड़ |
| रविवार | ₹114.85 करोड़ |
दूसरा हफ्ता
| दिन | कलेक्शन |
|---|---|
| सोमवार | ₹65.00 करोड़ |
| मंगलवार | ₹56.55 करोड़ |
| बुधवार | ₹47.70 करोड़ |
| गुरुवार | ₹49.70 करोड़ |
| शुक्रवार | ₹41.55 करोड़ |
| शनिवार | ₹62.85 करोड़ |
कुल (10 दिन)
| कुल कलेक्शन |
|---|
| ₹778.77 करोड़ |
