Dhurandhar Poster R.Madhavan As Ajit Doval: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म धुरंधर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। परंतु इस बार चर्चा का विषय रणवीर सिंह नहीं बल्कि आर माधवन का इंटेंस और रहस्यमई लुक है। जी हां, हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर जारी हुआ है जिसमें आर माधवन एक जानी पहचानी स्टाइल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। जो कि सीधे रूप से इशारा करता है कि इस फिल्म में आर माधवन भारत के जेम्स बॉन्ड यानी अजीत डोभाल की भूमिका निभाने वाले हैं।

धुरन्धर के पोस्टर में आर माधवन का मिस्टीरियस लुक
बता दे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह ने आर माधवन का पोस्टर ‘कर्म के सारथी’ के रूप में शेयर किया है जो कि सीधे तौर पर इशारा करता है कि आर माधवन इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का मार्गदर्शन करेंगे। पोस्ट में आर माधवन का गंभीर स्टाइल, चुप्पी और रणनीतिक लुक देखकर साफ पता चल रहा है कि यह नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर का लुक है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी छिड़ चुकी है।
माधवन बनेंगे जासूसी दुनिया के नए धुरंधर
इस पोस्ट में आर माधवन ब्लैक ग्रे सूट में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी, माथे पर झुर्रियां और आधा गंजापन दिखाई दे रहा है। उनकी उम्र और अनुभव दोनों अजीत डोभाल की तरफ इशारा कर रही है। उनका यह लुक रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें अजय डोभाल 2.0 का कहकर बुला रहे हैं। कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि अजीत डोभाल के रोल के लिए केवल आर माधवन ही परफेक्ट हो सकते हैं।
और पढ़ें: जानिए कौन है राजा निदिमोरु जिससे जुड़ रहा है सामंथा रुथ प्रभु का नाम
क्या होगी फिल्म धुरन्धर की कहानी
बता दे धुरंधर की कहानी भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी और उनके द्वारा चलाई जाने वाले गुप्त मिशन पर आधारित है। इस फिल्म में भारतीय जवानों की वीरता और उनके द्वारा बनाई गई रणनीति को एक साथ दिखाया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडर कवर एजेंट की भूमिका निभाने वाले हैं और आर माधवन उनके नेशनल सिक्योरिटी प्लानर की भूमिका में होंगे। हालांकि दबी जबान में यह भी कहा जा रहा है कि आर माधवन इस फिल्म में अजय डोभाल का किरदार निभाने वाले हैं और रणवीर सिंह मेजर मोहित शर्मा का किरदार निभाएंगे।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि रणवीर सिंह और माधवन एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। दो अलग-अलग प्रकार की ऊर्जा जहां रणवीर सिंह फुल ऑन एक्शन, एंग्री यंग मैन में इमोशन दिखाएंगे तो वही आर माधवन का ठहराव, गहराई और शांतिपूर्ण अभिनय इस फिल्म में संतुलन लाएगा। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी असल में क्या है और कौन सा किरदार क्या करने वाला है यह तो 5 दिसंबर 2025 को ही पता चलेगा।
