Site iconSite icon SHABD SANCHI

Dhurandhar Movie Controversy: धुरंधर मूवी को लेकर आदित्य धर ने दी सफाई, मूवी पूरी तरह से फिक्शन पर आधारित

Aditya Dhar clarifies Dhurandhar movie controversy, says film is fictionalAditya Dhar clarifies Dhurandhar movie controversy, says film is fictional

Dhurandhar Movie Controversy | आदित्य धर ने दी सफाई

Dhurandhar Movie Controversy: बॉलीवुड और भारतीय सेना का बहुत गहरा नाता है। जहां एक ओर हमारे देश की सेना की अनसुनी अनदेखी दास्तां और बलिदान को लोगों तक पहुंचाने का काम बॉलीवुड ने किया है वही सेना को मोटिवेट करने और एंटरटेन करने का काम भी बॉलीवुड कई सालों से करती आई है। पर जब बात हो या राष्ट्र भावना और यथार्थ की गहरी परतों को छूने का माध्यम बनने की तो बॉलीवुड हमेशा आगे रहा है। इसी क्रम में एक और मूवी राष्ट्रीय भावना के साथ रिलीज होने वाली है। जी हां हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह अभिनीत मूवी ‘धुरंधर’ की। धुरंधर का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है और मूवी को लेकर कंट्रोवर्सी भी तेज हो चुकी है।

Dhurandhar Movie Controversy

धुरन्धर : काल्पनिक अंडर कवर एजेंट, स्पाई थ्रिलर की कॉन्सेप्ट

जी हां, मूवी के ट्रेलर को देखकर अब तक ऐसा लगता था कि यह मूवी भारत के शूरवीर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित है क्योंकि मूवी में जिन विलेन के नाम को इस्तेमाल किया गया है, उससे काफी स्पष्टता से पता चलता है कि यह मेजर मोहित शर्मा के सीक्रेट मिशन पर ही आधारित मूवी है। क्योंकि रणवीर का लुक मोहित शर्मा का संकेत देता है, आर माधवन अजीत डोभाल की तरह दिखाई देते हैं मूवी के विलेन भी पाकिस्तानी आतंकवादियों की तरह ही दिख रहे हैं।

बायोपिक बनेगी तो परिवार की रजामंदी और सहयोग से

इतनी सारी सिमिलरिटीज के बीच धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है। यह मूवी पूरी तरह से फिक्शन पर आधारित है। आदित्य धर ने यह भी कहा है कि वह यदि मेजर मोहित शर्मा पर मूवी बनाएंगे तो वह उनके परिवार जनों से बात करेंगे और पूरी तरह से परमिशन लेने के बाद ही बनाएंगे। हालांकि यह मूवी स्पाई थ्रिलर है जो कि मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी के साथ जुड़ाव जैसी प्रतीत हो सकती है परंतु यह उनकी बायोपिक बिल्कुल नहीं है।

और पढ़ें: बढ़ती पापुलैरिटी और नए प्रोजेक्ट के बीच संघर्ष कर रही है अनीत पड्डा

इस फिल्म के ट्रेलर में कहानी को इंस्पायर्ड बाय इंक्रेडिबल ट्रू इवेंट्स जैसे कैप्शन के साथ दिखाया गया है। जिसको देखते हुए आदित्य धर ने का है कि यह कई सारी स्पाई घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इनमें ट्रू इवेंट्स कौन से हैं और कौन से काल्पनिक है यह कहीं भी स्पष्ट रूप से बताया नहीं गया है। परंतु कहानी को रियलिस्टिक टच देने के लिए कई सारे खुफिया ऑपरेशन, अंडर कवर एजेंट, गुप्त मिशन जैसे संवेदनशील घटनाओं का संदर्भ लिया गया है और एक काल्पनिक स्क्रिप्ट लिखी गई है।

कुल मिलाकर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली यह मूवी स्पष्ट रूप से मेजर मोहित शर्मा की बायोपिक नहीं है। हालांकि अब मूवी देखने के बाद यह पता चलेगा कि आखिर इसकी असलियत क्या है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version