उज्जैन। फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार को उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुच कर पूजा-अर्चना की है। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई और फिर नंदी हाल में पूजन कर जल अर्पित किया। वे इस दौरान भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं।
फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा की कर चुकी है कमाई
ज्ञात हो कि धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि खासतौर पर सारा अर्जुन के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी मुख्य अभिनेत्री के रूप में पहली फिल्म है। इस मूवी में वह रणवीर सिंह के साथ भूमिका में हैं।
ऐसे किया अभिनय की शुरूआत
सारा अर्जुन ने बचपन से विज्ञापनों के जरिए अपने अभिनय की शुरुआत की और 100 से अधिक एड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में उन्होंने यालीना जमाली का किरदार निभाया है, जिससे उन्हें खास पहचान मिली है।
