Dhurandhar 3 Release Date: भारत में बमफाड़ कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर (Aditya Dhar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी बॉक्स ऑफिस में फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है. Aditya Dhar द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में बनीं तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड्स तहस नहस कर दिए और अब धर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं. इस बात की कन्फर्मेशन खुद धुरंधर फ्रैंचाइज़ी की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे (Jyoti Deshpande) की ने की है. उन्होंने बताया कि इस साल फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.
अब इसी के साथ फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि या तो Jio Studios के साथ मिलकर आदित्य धर और रणवीर सिंह एक नई फिल्म बना रहे हैं या फिर Dhurandhar Universe की तीसरी किश्त लेकर आ रहे हैं. हालांकि ऐसी चर्चा जरूर थी कि धर अब रणवीर के साथ एक एंशिएंट इंडियन एपिक फिल्म सीरीज बनाने की योजना बना रहे हैं जिसमे रणवीर सिंह महान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य (Ranveer Singh As Chandragupta Maurya) के किरदार में दिखाई देंगे।
लेकिन ज्योति देशपांडे ने कहा है कि धुरंधर का सफर अभी ख़त्म नहीं हुआ है. न्होंने कहा, “हम अभी धुरंधर के साथ रुके नहीं हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। हम कुछ नया प्लान कर रहे हैं।”
कहां हैं आदित्य धर
दोनों फिल्मों की लगातार सफलता के बाद अब आदित्य धर लंबी छुट्टी पर गए हैं. फिल्म मेकिंग के दौरान वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाए थे और अब वे अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. ज्योति ने बताया कि वे गायों और प्रकृति के बीच में सुकून ले रहे हैं और मुझे पता है वो अपने नए आइडियाज के लिए काम कर रहे हैं.

