Dhurandhar 2 Vanga Review: भाईसाब… आदित्य धर की फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने Box Office में जो आग लगाई है उसके धुंए से पूरा बॉलीवुड और लिबरल गैंग खांसे जा रहा है. फिल्म को प्रोपगैंडा कहने वाले जले जा रहे हैं, खान गैंग तड़पी जा रही है और इस बीच निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने तो ऐसे लोगों को और तड़पाने के लिए उनके शरीर में लाल मिर्च मसल दी है.
कबीर सिंह और एनिमल जैसी फ़िल्में देने वाले निर्देशन Sandeep Reddy Vanga हाल ही में Aditya डर की धुरंधर 2 देखने गए और ये फिल्म उनको खूब पसंद आई, इतना पसंद आई कि वांगा ने X में आदित्य धर और Ranveer Singh की जमकर तारीफ की और फिल्म को प्रोपगैंडा कहने वालों की धुनाई कर दी.
वांगा ने कहा- लेखकों और अभिनेताओं ने प्रोपगैंडा के दम पर अपना करियर बनाया, और फिल्म इंडस्ट्री चुपचाप बैठी रही। अब वही लोग धुरंधर का मज़ाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया ही मज़ाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते। पता नहीं कब से सच को प्रोपगैंडा का नाम दिया जाने लगा… अजीब समय है।
उन्होंने आगे कहा- मुद्दे पर आते हैं…मैं कहना चाहता हूँ @AdityaDharFilms और @RanveerOfficial ये काला नज़रिया ऐसे नहीं जाएगा… मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा… पूरा खेत जलाना पड़ेगा 🔥 कल रात #Dhurandhar2TheRevenge देखी… ज़बरदस्त फिल्म।
वांगा ने धुरंधर 2 की तरीफ करके लिबरल्स और एंटी धुरंधर गैंग की बखिया उधेड़ डालीं।
इधर रामगोपाल वर्मा भी धुरंधर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. वर्मा हर दिन धुरंधर से जुड़ा एक पोस्ट कर रहे हैं. साऊथ सिनेमा के लगभग सभी बड़े एक्टर्स ने धुरंधर की तारीफ की है मगर न तो SRK ने कुछ कहा न सलमान खान ने और यही बात फैंस को खटकती भी है.
देखा जाए तो Dhurandhar 2 ने खान एक्टर्स और YRF जैसे प्रोडक्शन हॉउस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ये अबतक ऐसी Spy फिल्मे देते रहे जिसमे पाकिस्तान को हमेशा भारत का दोस्त बताया गया असल में प्रोपगैंडा तो Pathaan और Ek Tha Tiger जैसी फ़िल्में थीं जिन्होंने पाकिस्तान की इमेज वैसी ही दिखाई जैसे वो मित्र देश हो। धुरंधर ने ऐसी फिल्मों के नरेटिव को ध्वस्त कर दिया।
