Site icon SHABD SANCHI

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह का खौफ! Yash की Toxic का बुरा हाल होगा?

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर और आदित्य धर (Aditya Dhar) के द्वारा निर्देशित हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के दूसरे पार्ट यानी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का टीजर रिलीज हो गया है और इस टीजर को देखकर एक बात पक्की हो गई है कि इस वाले पार्ट में मेन लीड रणवीर सिंह ही होंगे क्योंकी पार्ट 1 में उनको ज्यादा फुटेज नहीं मिली थी.

कैसा है धुंरधर टीजर?

टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में झलकती लड़ाई की आग उनके किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना देता है।

रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी (Jaskirat Singh Rangi) का हमजा में बदलता हुआ रूप दिखाया गया है। यह बदलाव दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि कुछ ऐसे हालात बनते हैं, जिनकी वजह से हमजा को देश के लिए अपनी पहचान दांव पर लगाकर खतरनाक गैंग्स के बीच घुसना पड़ता है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर एक्शन और वायलेंस से भरपूर है।

टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है, जिससे कहानी का टकराव और स्केल और बड़ा लगता है।

टॉक्सिक से होगा क्लैश

Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: मार्च में Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic भी रिलीज होने वाली है और Ranveer Singh की Dhurandhar 2 भी और दोनों फ़िल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. इस बार धुरंधर सभी भारतीय भाषा में रिलीज हो रही यह और यश की फिल्म भी. मगर जिन लोगों ने पहले से धुरंधर देखी है वो तो पार्ट 2 भी सिनेमाहॉल में देखने के लिए जाएंगे और टॉक्सिक को हिंदी बेल्ट में कम ऑडिएंस मिल सकती है.

Exit mobile version