Site icon SHABD SANCHI

धुरंधर 2 ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो पहले कभी बना ही नहीं

Dhurandhar 2 Records: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पिछले 20 दिनों से नॉन स्टॉप पैसे छाप रही है और नॉन स्टॉप रिकॉर्ड्स पे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर रही है अब फिल्म उस मुकाम पर पहुंच चुकि है जहां रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुछ बचा ही नहीं है अब धुरंधर 2 रिकॉर्ड्स बना रही है या यूँ कहें कि नए आयाम बना रही है जिनको तोड़ने की जिम्मेदारी अब दूसरी फिल्मों पर है.

एक वक़्त था जब फिल्में 100 करोड़ भी नहीं कमाती थीं. 2008 में आमिर खान कि Ghajini ऐसी पहली बनी जिसने पहली बार 100 करोड़ रुपए कमाए और आज फिल्म धुरंधर है जो पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसने हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आज की डेट में न तो राजामौली की फ़िल्में इस मुकाम को हासिल कर पाईं न शाहरुख़ खान की, धुरंधर 2 ऐसी पहली फिल्म है जिसने हिंदी वर्जन में 1 हजार करोड़ छापे हैं. पिछले तीन हफ्तों में फिल्म ने 1009 करोड़ रुपए कमाए हैं और फिल्म लगातार कमाई करती जा रही है.

मजेदार बात ये है कि हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Dhurandhar 2 है तो दूसरे नंबर पर Dhurandhar है जिसने हिंदी में 840.20 करोड़ कमाए इसके बाद पठान और बाहुबली का नंबर आता है जो 840.20 करोड़ के कलेक्शन के आसपास भी नहीं हैं.

Dhurandhar 2 Gross Collection India

धुरंधर 2 ने अबतक भारत में 1255.23 करोड़ रुपए कमाए हैं जिनमे से हिंदी में 1009 करोड़ रुपए हैं यानी साऊथ में ये फिल्म उस हिसाब से पैसे नहीं कमा पाई जितना की ये डिजर्व करती है. वहीं धुरंधर 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1161.23 करोड़ हो गया है. जल्द ही ये फिल्म पुष्पा के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी जो कि 1742 करोड़ है, 80 करोड़ और कमाने के बाद ये फिल्म भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन जाएगी क्योंकी पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल है.

Exit mobile version