नाबालिगों के लिए नहीं है Dhurandhar 2!

Dhurandhar 2 For 18 Plus: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 (Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge) को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) इस कोशिश में थे कि उन्हें UA सर्टिफिकेट मिल जाए मगर सेंसर बोर्ड ने उन्हें A सर्टिफिकेट दिया है यानी यह फिल्म सिर्फ 18 या उससे ज्यादा उम्र वाले लोग ही देख सकते हैं मतलब कि 18 की नीचे की उम्र वाले लोग इस फिल्म को देखने के लिए नहीं जा सकते हैं.

धुरंधर 2 का रन टाइम

Dhurandhar 2 Duration: धुरंधर पार्ट 1 का रन टाइम यानी ड्यूरेशन 3 घंटे 34 मिनट था जबकि दूसरे पार्ट की ड्यूरेशन 3 घंटे 49 मिनट है इसी के साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में 6वां स्थान रखती है.

सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

धुरंधर 2 को A सर्टिफिकेट देने के बाद भी सेंसर बोर्ड ने इसमें कई सीन्स कट और म्यूट करवा दिए हैं.

  • मूवी में हिंसक सीन और विचलित करने वाले सीन में टैग लगाया गया है।
  • ड्रग से जुड़े सभी सीन में चेतावनी जोड़ी गई है।
  • गाली वाले शब्दों की आवाज म्यूट की गई।
  • कुछ गाली वाले शब्द बदल दिए गए।
  • हथौड़े से सिर पर मारने वाले दृश्य छोटे किए गए।
  • सिर काटने और लात मारने वाले दृश्य कम किए गए।
  • सीमेंट के पत्थर से सिर पर मारने वाले दृश्य कम किए गए।
  • आंख फोड़ने वाला दृश्य छोटा किया गया।
  • एक आपत्तिजनक शब्द बदल दिया गया।
  • एक शब्द की आवाज हटा दी गई।
  • एक नाम बदल दिया गया।
  • सबटाइटल में नोटबंदी की तारीखें ठीक की गईं।
  • प्रधानमंत्री से जुड़े संदर्भ और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल की अनुमति दी गई।
  • ड्रग्स वाले सीन पर स्थायी चेतावनी जोड़ी गई।
  • अंग्रेजी सबटाइटल ठीक किए गए और गलत/अनुचित टेक्स्ट हटाया गया।
  • जानकारी वाले हिस्से में “लाहौर” की जगह “दिल्ली” किया गया।
  • फिल्म की स्क्रिप्ट को सीन, डायलॉग और गानों के हिसाब से ठीक किया गया।
  • फिल्म का मुख्य टाइटल जोड़ा गया।
  • वाराणसी वाले हिस्से में हिंदी टेक्स्ट जोड़ा गया।
  • सभी गानों में सबटाइटल जोड़े गए और एंड क्रेडिट 1 मिनट कम किया गया।
  • जानवरों वाले दृश्यों के लिए जरूरी सर्टिफिकेट जमा किया गया।

19 मार्च से सिनेमाघरों में सैलाब

धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पहले हफ्ते सभी स्क्रीन में सभी टाइमिंग में सिर्फ धुरंधर 2 ही दिखाए जाने की उम्मीद है फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *