Dhurandhar 2 Deepika Padukone Trolling: सोशल मीडिया में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जमकर ट्रोल हो रही हैं. और ये ट्रोलिंग धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद की जा रही है. लोग दीपिका को लेकर भला-बुरा कह रहे हैं, यह कहा जा रहा है कि क्योंकी धुरंधर 2 देश से जुडी फिल्म है और पाकिस्तान के इस्लामिक आतंक को एक्सपोज करती है इसी लिए दीपिका इस फिल्म की सफलता को पचा नहीं पा रही हैं और अगर इसी फिल्म में ISI को अच्छा बताते हुए भारत-पाक भाई भाई जैसा प्रोपगैंडा दिखाया गया होता तो दीपिका ख़ुशी से झूम उठतीं।
लोगों का कहना है कि दीपिका अपने ही पति यानि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस सफलता से खुश नहीं बल्कि जेलस हो रही हैं जबकि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉलीवुड के सभी स्टार्स, जैसे किंग खान, दबंग, मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्मों को कलेक्शन के मामले में धो डाला है.
फैंस कह रहे हैं कि जब आप की पत्नी ही आपके काम की प्रशंसा न करे तो उसके होने का क्या मतलब है?
लोग कह रहे हैं कि दीपिका JNU जाकर डफली वालों को ज्वाइन कर सकती है लेकिन अपने पति की सफलता को सेलिब्रेट नहीं कर सकतीं
फैंस का कहना है कि दीपिका मुंबई में ही हैं और इवेंट में शामिल हो रही हैं मगर अपने ही पति की फिल्म देखने के लिए वो नहीं गईं
फैंस का कहना है कि दीपिका शाहरुख़ खान की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में लम्बा चौड़ा पोस्ट लिख सकती हैं मगर अपने पति के शानदार अभिनय के लिए एक शब्द नहीं कह सकतीं
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि रणवीर सिंह को यह आभास हो गया होगा कि साऊथ के एक्टर्स उनकी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़ सकते हैं मगर उनकी पत्नी ने एक भी पोस्ट नहीं किया
