Site iconSite icon SHABD SANCHI

धुरंधर ने वो काम किया जो सिर्फ रामायण ही तोड़ पाएगी

Dhurandhar 2 Collection Today: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने तो बॉलीवुड के कथित स्टार्स को राख बना दिया है. ये फिल्म बस दौड़े जा रही है और हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़े जा रही है. Dhurandhar 2 ने प्रभास की Kalki 2989 AD, शाहरुख़ खान की Pathaan के रिकॉर्ड को पटक कर तोड़ डाला है और वो भी सिर्फ 8 दिनों में.

फिल्म रिलीज होने के बाद दूसरे गुरुवार को फिल्म ने 59.49 करोड़ रुपए की कमाई की, भारत में रिलीज हुई किसी भी इंडियन फिल्म ने दूसरे हफ्ते इतने पैसे नहीं छापे हैं.

डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) – 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला गुरुवार) – 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शुक्रवार) – 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला शनिवार) – 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला रविवार) – 137.43 करोड़ रुपये
पांचवां दिन (पहला सोमवार) – 77.79 करोड़ रुपये
छठा दिन (पहला मंगलवार) – 67.73 करोड़ रुपये
सातवां दिन (दूसरा बुधवार) – 58.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन (दूसरा गुरुवार) – 59.49 करोड़ रुपये

टोटल: 805.32 करोड़ रुपये (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन 805.62 करोड़ रुपए हो गया है, विदेशों में इस फिल्म ने अबतक 274 करोड़ रुपए कमाए हैं यानी फिल्म ने अबतक 1079.32 करोड़ रुपए पीट डाले हैं.

ये वाला रिकॉर्ड शायद रामायण ही तोड़ेगी

सबसे खास बात ये है कि इंडियन सिनेमा में धुरंधर ऐसी पहली फिल्म फ्रैंचाइज़ी बन गई है जिसके दोनों पार्ट्स ने एक-एक हजार करोड़ रुपए कमाए हैं ‘कल्कि’ का लाइफटाइम बिजनेस 1042 करोड़ रुपये का रहा था था. वहीं शाहरुख का कमबैक करवाने वाली ‘पठान’ ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. रणवीर सिंह की फिल्म इन दोनों मेगाबजट मूवीज़ से आगे निकल चुकी है. अब इसकी नज़र ‘जवान’ (1160 करोड़), RRR (1230) और KGF 2 (1215 करोड़) के रिकॉर्ड तोड़ने पर है. अनुमान है कि सेकेंड वीकेंड खत्म होने तक ‘धुरंधर 2’ उन्हें भी पीछे छोड़ चुकी होगी.

Exit mobile version