Site icon SHABD SANCHI

भारत में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2

Dhurandhar 2 Collection Records: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के शिकर पर अपना झंडा गाड़ दिया है. रिलीज के 16 दिन बाद फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Gross Collection India) 1120 करोड़ रुपए हो गया है जबकि फिल्म ने हिंदी वर्जन (Dhurandhar 2 Hindi Version Collection) 954 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इसी के साथ आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है और अगर फिल्म हिंदी वर्जन में एक हजार करोड़ रुपए कमा लेती है तो इतनी कमाई करने वाली यह पहली और एकलौती फिल्म बन जाएगी।

धुरंधर 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन (Dhurandhar 2 Worldwide Collection) 1500 करोड़ रुपए पार हो गया है. आजतक कोई भी इंडियन फिल्म महज 16 दिनों में इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई है हालांकि वर्ल्ड वाइड लाइफ टाइम अर्निंग की बात करें तो इस मामले में यह फिल्म दंगल (2075 करोड़) बाहुबली 2 (1788 करोड़) पुष्पा 2 (1742 करोड़) से पीछे है मगर Dhurandhar ने इन तमाम फिल्मों की इंडियन कलेक्शन को कब का पीछे छोड़ दिया है. आमिर खान की दंगल ने तो भारत में सिर्फ 387 करोड़ रुपए कमाए थे और इस फिल्म ने चीन में अप्रत्याशित रूप से 1300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी.

धुरंधर के साथ सबसे बड़ा बैकड्रॉप यह था कि ये फिल्म गल्फ देशों में रिलीज नहीं हो पाई, अगर होती तो शायद किसी इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड अबतक टूटने से बचता नहीं। फिल्म ने ओट्टी डील से 150 करोड़ रुपए कमाए हैं.

Exit mobile version