Site icon SHABD SANCHI

इंडियन सिनेमा के इन 10 रिकॉर्ड्स को तहस नहस कर देगी Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Collection Prediction: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में आग लगाने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है हर कोई धुरंदर 2 की होने वाली कमाई का अंदाजा लगा रहा है. वैसे अबतक धुरंधर 2 के शो की 4.30 लाख टिकट बिक चुकी हैं जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 23 करोड़ रुपए छाप दिए हैं देखा जाए तो सिर्फ पेड प्रिव्यू से ही यह फिल्म पहले दिन 40 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है और अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए एक नया रिकॉर्ड है.

इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है धुरंधर 2

ओपनिंग डे कलेक्शन

सबसे बड़े ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड फिलहाल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के नाम है। इस फिल्म ने पहले दिन 70.30 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम है, जिसने रिलीज़ के चौथे दिन 85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ट्रेड को उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ पहले या दूसरे दिन ही इन दोनों रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकती है

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो ‘पुष्पा: द रूल’ ने चार दिन के एक्सटेंडेड वीकेंड में 285.70 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ को भी चार दिन का लंबा वीकेंड मिल रहा है क्योंकि फिल्म 19 मार्च, गुरुवार को रिलीज़ हो रही है। खास बात यह है कि 18 मार्च की शाम 5 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शुरू हो जाएंगे, जिसकी कमाई भी ओपनिंग डे और वीकेंड कलेक्शन में जोड़ी जाएगी। ऐसे में फिल्म को लगभग साढ़े चार दिन का वीकेंड मिल सकता है, जिससे यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना बढ़ गई है।

र्किंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

वीकेंड के बाद वर्किंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ के नाम है, जिसने सोमवार को 59 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि उस दिन 26 जनवरी का राष्ट्रीय अवकाश भी था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जबरदस्त बज़ के चलते ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ हो रही है, जिससे इसके कलेक्शन को फायदा मिल सकता है।

पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी ‘पुष्पा 2’ के पास है, जिसने आठ दिनों में 425.10 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

दूसरे और तीसरे हफ्ते का कलेक्शन

इसके अलावा दूसरे और तीसरे हफ्ते के कलेक्शन के मामले में भी ‘धुरंधर’ पहले ही रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 143.50 करोड़ और पूरे दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे हफ्ते में भी इसने 172 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपने ही प्रीक्वल के इन रिकॉर्ड्स को भी पार कर सकती है।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर’ के नाम है, जिसने केवल हिंदी में 838.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1305 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ट्रेड का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ के लिए इस आंकड़े को पार करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि फिल्म कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

अगर भारतीय सिनेमा की बात करें तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ है, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ रुपए कमाए थे। इस कमाई में चीन के बॉक्स ऑफिस का बड़ा योगदान था, जहां फिल्म ने अकेले 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ चीन में रिलीज़ नहीं हो रही, लेकिन इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

चीन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

चीन में रिलीज़ हुए बिना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के नाम है, जिसने वर्ल्डवाइड 1788 करोड़ रुपए कमाए थे। अगर ‘धुरंधर 2’ इस आंकड़े को पार कर लेती है तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

ओवरसीज में सबसे ज्यादा कलेक्शन

ओवरसीज़ मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम है, जिसने भारत के बाहर करीब 440 करोड़ रुपए कमाए थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।

फास्टेस्ट 500 करोड़ का रिकॉर्ड

वहीं सबसे तेज़ 500 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के नाम है, जिसने यह आंकड़ा 10 दिनों में पार किया था। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ यह उपलब्धि पहले ही हफ्ते में हासिल कर सकती है। साथ ही लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर’ के नाम है, जिसने 28 दिनों तक रोज़ 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

ट्रेड की नजरें अब ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म सच में बॉक्स ऑफिस के इन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएगी या नहीं।

Exit mobile version