Dhurandhar 2 Collection: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 ने फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही इंडियन सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तहस नहस कर दिए हैं. Dhurandhar The Revenge ने शाहरुख़ खान कि फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जवान ने अपने ओपनिंग डे में 75 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि धुरंधर 2 ने पहले दिन सिर्फ भारत में 97 करोड़ रुपए पीट दिए.
धुरंधर 2 की कमाई
Dhurandhar 2 Earnings: धुरंधर 2 की पेड प्रिव्यू कमाई (Dhurandhar 2 Paid Preview Earning) 47 करोड़ रुपए रही जिससे फिल्म की कमाई 144 करोड़ रुपए हो गई. ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।
धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई
फिल्म ने पूरी दुनिया से पहले दिन 241 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है, इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह पहली फिल्म है.
Dhurandhar Vs Dhurandhar 2 First Day Collection:
धुरंधर के पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 28 करोड़ का बिज़नेस किया था जबकि दूसरे पार्ट ने सिर्फ हिंदी में 97 करोड़ रुपए कमाए।
