Site iconSite icon SHABD SANCHI

धीरेंद्र शास्त्री का व्यंग्य- ‘कॉकरोचों की पार्टियां बन गईं, नेताओं की 3 महीने सैलरी पर रोक लगे

Dhirendra Shastri Badrinath Katha: बद्रीनाथ धाम में सत्यनारायण कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और महंगाई पर तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि कॉकरोचों की पार्टियां बन गई हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है, साथ ही नेताओं की तीन महीने सैलरी बंद करने और उनके चार्टर्ड प्लेन पर रोक लगाने का सुझाव दिया। शास्त्री ने रुपए की मजबूती पर भी मजाकिया टिप्पणी की और 27 जुलाई को गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की।

Dhirendra Shastri Badrinath Katha: अपनी 21 दिवसीय साधना के बाद सत्यनारायण कथा (Satyanarayan Katha) कह रहे बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने कथा के दूसरे दिन देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी की है। शास्त्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “हमारा सपना है कि काश भारत का रुपया (Indian Rupee) इतना मजबूत हो जाए कि अमेरिका वाले ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दें, तब हम 1 रुपया दें।”

राजनीति पर तंज

उन्होंने राजनीतिक दलों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि साधना से निकले तो भारत में बहुत कांड हुए, “कॉकरोच निकला”। आगे उन्होंने जोड़ा, “भारत भी गजब है, जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गईं। पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी (Unemployment) तो बढ़ रही है।” महंगाई और ईंधन बचत पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आम जनता से डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) कम जलाने की अपील की जाती है, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों (Chartered Planes) पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि तीन महीने के लिए नेताओं (मंत्री, सांसद और विधायकों) की सैलरी काट ली जानी चाहिए।

गौमाता राष्ट्र माता अभियान

धीरेंद्र शास्त्री ने गाय को राष्ट्र माता (Cow as Rashtra Mata) घोषित करने के लिए 27 जुलाई को राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। इस दिन देश के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपा जाएगा और हस्ताक्षर अभियान (Signature Campaign) चलाया जाएगा। शास्त्री ने मौलाना मदनी का जिक्र करते हुए कहा, “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं। कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं। देश बदल रहा है।” उन्होंने संत समाज से अपील की कि सभी संत, महात्मा और सनातनी दिल्ली पहुंचकर इस मांग को मजबूत बनाएं। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों की कठिन साधना पूरी कर चुके हैं और फिलहाल सत्यनारायण कथा का प्रवचन दे रहे हैं। उनकी इन टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Exit mobile version