Site iconSite icon SHABD SANCHI

Dhanteras 2025 Time Puja Vidhi Upay: भगवान धन्वंतरि और कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे स्वर्णिम समय

Dhanteras 2025 Time Puja Vidhi UpayDhanteras 2025 Time Puja Vidhi Upay

Dhanteras 2025 Time Puja Vidhi Upay

Dhanteras 2025 Time Puja Vidhi Upay: धनतेरस जिसे हम धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह भगवान धन्वंतरि और कुबेर को समर्पित पर्व होता है जो त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस पर्व का नाम भगवान धन्वंतरि को समर्पित किया गया है क्योंकि इस दिन धन्वंतरी भगवान हाथ में अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति विधि विधान के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा करता है तो उस व्यक्ति को ना स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी होती है और ना ही आर्थिक समस्याएं आती हैं।

Dhanteras 2025 Time Puja Vidhi Upay

वर्ष 2025 में धनतेरस कब है?

बता दे वर्ष 2025 में धनतेरस का शुभ दिन 18 अक्टूबर 2025 शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनिवार के दिन धनतेरस आने की वजह से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस दिन यदि शुभ मुहूर्त में धन्वंतरी भगवान और कुबेर की पूजा की गई तो निश्चित ही दुगना फल प्राप्त होगा। धनतेरस तिथि दोपहर 12:18 से प्रारंभ हो रही है और यह 19 अक्टूबर 2025 को रात्रि 1:51 पर समाप्त हो रही है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर शाम 7:16 से 8:20 का बताया जा रहा है।

और पढ़ें: धनतेरस पर करें यह काम कभी नहीं होगी घर में बीमारी

धनतेरस के दिन करें यह विशेष उपाय

Exit mobile version