Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में महाकुंभ से गंगा स्नान कर ट्रैक्टर से लौट रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार

traitor accidenttraitor accident

traitor accident

प्रयागराज महाकुंभ से गंगा स्नान कर ट्रैक्टर में सवार होकर वापस आ रहे श्रद्धालु सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा मनगवां थाना क्षेत्र में बीती रात करीब ढाई बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी सवार थे। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रात तकरीबन 10 बजे वह प्रयागराज से निकले थे, देर रात कलवारी गांव के समीप अचानक सामने से बस आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायल रीवा शहरी क्षेत्र के ढेकहा निवासी बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version