Detox Water: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग Detox Water पीना पसंद करते हैं खास तौर पर खीर और पुदीना से तैयार होने वाला ड्रिंक इन दिनों सोशल मीडिया पर हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा चर्चा में बना हुआ है। इसमें दावा किया जाता है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखना पाचन को बेहतर बनाने और ताजगी देने में मदद करता है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इसे लेकर किए जाने वाले शरीर को अंदर से साफ करने जैसे दावे वैज्ञानिक के नजरिए से समझना जरूरी है। तो चलिए हम जानते हैं इस ड्रिंक में ऐसा क्या खास हैं और इसको कैसे तैयार किया जाता है?
Detox Water क्या है और क्यों हो रहा है ये लोकप्रिय?
डिटॉक्स वॉटर सामान्य पानी में प्राकृतिक सामग्री जैसे खीर पुदीना और कभी-कभी नींबू मिलाकर तैयार किया जाता है। गर्मियों में इसका स्वाद आज की देता है इसलिए लोग इसे साधारण पानी के विकल्प के रूप में पसंद करते हैं। अन्य जानकारी के अनुसार इस तरह के फ्लेवर्ड वाटर से लोग दिन भर अधिक मात्रा में पानी पी सकते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़े: अमेरिका में दो वैज्ञानिकों पर Mpox Virus के जैविक नमूने छिपाने का आरोप….
खीरा और पुदीना ड्रिंक के संभावित फायदे
पानी की मात्रा खीरे में काफी अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है वही पुदीना ठंडक का एहसास देने में और पाचन की प्रक्रिया को और भी बेहतर बनाने में मदद करता है। डॉक्टर के अनुसार पर्याप्त पानी पीना गर्मियों में शरीर के सामान्य कार्यों के लिए बहुत जरूरी होता है हालांकि यह ड्रिंक किसी बीमारी का इलाज नहीं है।
क्या ये सच में शरीर को करता है ‘डिटॉक्स’?
Detox Water के लिए डिटॉक्स वर्ड का इस्तेमाल अक्सर आकर्षक तरीके से किया जाता है लेकिन वैज्ञानिक रूप से शरीर की सफाई का काम मुख्य रूप से लीवर और किडनी करते हैं। डॉक्टर के अनुसार खीर पुदीना वाला पानी सीधे शरीर से विषैला तत्वों को बाहर नहीं निकल पाता है हालांकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बेहतर तरीके से कम कर सकता और डिहाइड्रेशन से बचाव मिलेगा।
आप घर पर ऐसे तैयार करें Detox Water
डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक को बनाने के लिए 1 लीटर पानी में आधा खीर पतले टुकड़ों में काटकर डालें और साथ में 8 से 10 ताजी पुदीने की पत्तियां भी मिला दे। चाहे तो स्वाद के लिए कुछ बूंदे नींबू का रस भी इसमें मिल सकते हैं इस मिश्रण को दो से तीन घंटे तक या फिर रात भर फ्रिज में रखने के बाद पूरे दिन इसका सेवन करें। ताजा बनाकर पीना ज्यादा बेहतर होता है।
ये भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका में Illegal Weight Loss Drugs पर बड़ी कार्रवाई…जाने मोटापे की
पीते वक्त क्या रखें सावधानी?
डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार केवल डिटॉक्स वॉटर के भरोसे स्वस्थ रहने की उम्मीद नहीं होनी चाहिए। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो इसके लिए संतुलित आहार पर्याप्त मात्रा में पानी, मौसमी फल और नियमित जीवन शैली भी उतनी ही जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को किडनी लीवर या अन्य गंभीर स्वास्थ्य की समस्या हो जाती है तो किसी भी नए हेल्थ ड्रिंक को नियमित रूप से अपने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

