Site icon SHABD SANCHI

MP: डेप्युटी सीएम के निजी सचिव से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल, CCTV भी रहा बेअसर

एमपी न्यूज

एमपी न्यूज

Mobile Snatched Case: भोपाल शहर में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अज्ञात बाइक सवार बदमाश अब सामान्य नागरिकों के साथ-साथ वीआईपी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। मंगलवार रात उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी सहायक (पीए) का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Mobile Snatched Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास टहल रहे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के निजी सचिव सुधीर कुमार दुबे का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका फोन छीन लिया

वारदात रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई। 51 वर्षीय दुबे, जो तुलसी नगर के निवासी हैं, जेपी अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर के पास शाम की सैर कर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका फोन छीन लिया। दुबे ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीटी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

फोन चोरी के फौरन बाद बंद कर दिया

टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। हालांकि, बदमाशों ने फोन चोरी के फौरन बाद बंद कर दिया। फोन की अंतिम लोकेशन करोंद-निशातपुरा क्षेत्र में मिली। बुधवार को पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज जांचे, लेकिन रात के अंधेरे में चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे, जिससे आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Exit mobile version