रीवा में उपमुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा के साथ कुंडलेश्वर मंदिर में किये दर्शन

Deputy Chief Minister visited Kundleshwar temple with Satua Baba

Deputy Chief Minister visited Kundleshwar temple with Satua Baba: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज अमहिया रीवा स्थित निज निवास में महामंडलेश्वर काशी पीठ आचार्य संतोष दास जी महाराज सतुआ बाबा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सौभाग्यपूर्ण अवसर पर उन्होंने संत महाराज का सान्निध्य प्राप्त किया और उनके आशीर्वाद की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि संतोष दास जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद सदैव समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है तथा लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता रहता है। सतुआ बाबा सनातन परंपराओं के प्रखर प्रवक्ता एवं भक्ति-वैराग्य के प्रतीक माने जाते हैं।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर संतोष दास जी के साथ रीवा के प्रसिद्ध कुंडलेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात दोनों ने रीवा के ईको पार्क का दौरा किया। यहां उन्होंने पार्क की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। ईको पार्क रीवा के पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रमुख केंद्रों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *