Site iconSite icon SHABD SANCHI

सोशल मीडिया के असर से बढ़ी weight loss इंजेक्शन की डिमांड, डॉक्टर बोले…

Demand for weight-loss injections rises due to social media influence; doctors advise against use without consultation.Demand for weight-loss injections rises due to social media influence; doctors advise against use without consultation.

Demand for weight-loss injections rises due to social media influence; doctors advise against use without consultation.

Weight loss injection: आजकल जल्दी वजन कम करने की चाहत में लोग तेजी से वेट लॉस इंजेक्शन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रांसपोर्टेशन वीडियो और सेलिब्रिटीज को देखकर कई लोग वेट लॉस इंजेक्शन की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं। लेकिन डॉक्टर के मुताबिक इन दवा का इस्तेमाल हर किसी के लिए सही नहीं होता है।

वेट लॉस इंजेक्शन को लेकर क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

अगर आप इंस्टाग्राम या युटुब चलाते हैं। तो आपने जरूर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कुछ ही महीने में लोग अपना वजन काफी कम कर लेते हैं। इन्हीं वीडियो और सेलिब्रिटी ट्रेंड के कारण अब भारत में भी वेट लॉस इंजेक्शन की मांग तेजी से हो रही है। पहले यह दवाई सिर्फ डायबिटीज और ज्यादा मोटापे से परेशान मरीजों के लिए इलाज में दी जाती थी लेकिन अब कई सारे लोग सिर्फ कुछ किलो वजन कम करने के लिए ही इन्हें लेना चाहतेहैं।

ये भी पढ़े : Morning Heart Attack Habit : सुबह की यह आदत बढ़ा सकती है heart attack का खतरा? Japanese Cardiologist की चेतावनी

ये weight loss इंजेक्शन आखिर काम कैसे करते हैं

वजन कम करने की यह सभी दवाएं भूख को कम करने का काम करती है इसको लेने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिस व्यक्ति कम खाना खाता है और उसका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक इंजेक्शन का असर हर व्यक्ति पर अलग देखने को मिलता है इसलिए इसे बिना जांच के तो नहीं लेना चाहिए।

डॉक्टरों ने वजन कम करने की इंजेक्शनको लेकर क्यों दी चेतावनी?

इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती है। कई सारे लोग बिना किसी मेडिकल जरूरत के ही सिर्फ अच्छा देखने की शौक में इंजेक्शन लेना शुरू कर देते हैं। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है सही इलाज मिलने के बजाय अगर लोग खुद से दवा लेने लगेंगे तो उनका शरीर पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।

क्या हो सकते हैं इसके साइड इफेक्ट्स?

डॉक्टर के अनुसार इन इंजेक्शन से कुछ लोगों को उल्टी पेट दर्द या फिर कब्ज जैसे दिक्कतें होने लग सकती है लंबे समय तक गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शरीर में पोषण की कमी और मांसपेशियों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े: Older Kidney Donation: 60 साल के बाद किडनी दान कितना सुरक्षित?

वजन कम करने के लिए क्या करें

अगर आपका वजन वास्तव में ज्यादा है और आप उसे काम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले। सेट सोशल मीडिया या किसी दूसरे के शरीर में होने वाले रिजल्ट से कोई भी इंजेक्शन या दवा नहीं ले। वजन कम करने के लिए weight loss इंजेक्शन मोटापे के इलाज में बिल्कुल मददगार हो सकते हैं लेकिन यह कोई जादू इलाज नहीं होता है इसलिए वजन कम करने के लिए संतुलित खानपान व्यायाम और डॉक्टर की सलाह को ही प्राथमिकता दें।

Exit mobile version