Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल से एक आंतकी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजधानी में बड़ा धमाका की थी साजिश

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली आंतकियों से सुरक्षित नही है। आंतकी संगठन से जुड़े लोगों को साजिश करते हुए पुलिस की स्पेशल टीमें उन्हे बेनकाब कर रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आ रहा है। मीडिया खबरों के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के एक आंतकी को भोपाल से गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी पहले ही पुलिस के हाथ लग चुका है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आंतकी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में बड़ा धमाका करने की साजिश कर रहे थें।

ऐसे मिली थी जानकारी

जो जानकारी आ रही है उसके तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस पहले आंतकी को गिरफ्तार किया था। उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो भोपाल में इसके दूसरे साथी का पता चला। यह सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली में बैठे अपने साथी से जुड़ा हुआ था। पकड़े गए आंतकियों के पास से संदिग्ध सामान पुलिस को मिला है। जांच कर रही पुलिस का पता चला है कि पकड़े गए आतंकियों के द्वारा आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग ली गई। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब आंतकियों के पूरे नेटवर्क को खगालने में लगी हुई है, हांलाकि पुलिस के द्वारा इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नही की गई है और आंतकियों की गिरफ्तारी दीवाली से पहले ही कर ली गई थी।

भोपाल आतंकियों का ठिकाना

ज्ञात हो कि एमपी की राजधानी भोपाल आंतकियों का ठिकाना बनी हुई है। यह कोई पहला मामला नही है जब यहां से आंतकी पकड़े गए हों। इसके पहले भी बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें भड़काते थे। प्रदेश का मालवा प्रांत सिमी का गढ़ रहा है, यहां से सबसे ज्यादा इनके सदस्यों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Exit mobile version