Site iconSite icon SHABD SANCHI

Delhi IRS Daughter Murder : बदला या हवस? दिल्ली में पूर्व नौकर ने IRS की बेटी की हत्या की, दुष्कर्म की भी आशंका 

Delhi IRS Daughter Murder : दिल्ली के कैलाश हिल्स (अमर कॉलोनी) इलाके में एक नृशंस हत्याकांड ने पूरे रईस घरानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ एक 1997 बैच के IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी, जो UPSC की तैयारी कर रही थी, उसकी घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक नाम सामने आया है— राहुल, जो डेढ़ महीने पहले तक इस घर में पानी पिलाने का काम करता था और अब मुख्य आरोपी बन चुका है।  

दिल्ली में हत्या करने से पहले अलवर में युवती से छेड़छाड़ की थी 

पुलिस की जांच से पता चला है कि राहुल महज एक गुस्सैल नौकर नहीं, बल्कि एक अपराधी है। राजस्थान के अलवर का रहने वाला राहुल को दिल्ली में इस हत्या को अंजाम देने से पहले ही एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया था। वहाँ से भागकर वह सीधे दिल्ली आया और इस घर में 8 महीने से काम कर रहा था। उसे घर का हर कोना और कमजोरी का पता था, क्योंकि वह घर में लंबे समय तक रहा था।  

बिना दरवाजा तोड़े घर में कैसे घुसा कातिल? ‘सीक्रेट चाबी’ का रहस्य

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घर के दरवाजे पर किसी भी तरह का जबरदस्ती घुसने का निशान नहीं मिला। घर के नौकरों के लिए एक गुप्त जगह पर एक चाबी रखी जाती थी, जो राहुल को पता थी। शक है कि उसने उसी चाबी का इस्तेमाल कर घर का ताला खोलकर चुपचाप अंदर प्रवेश किया। उस वक्त घर में सिर्फ बेटी ही अकेली थी क्योंकि माता-पिता जिम से लौट रहे थे।  

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने चार्जर केबल से घोंटा गला 

घटना के दिन जब माता-पिता जिम से लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी बेटी बेसुध पड़ी थी। शुरुआती फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि कातिल ने मोबाइल चार्जिंग केबल का इस्तेमाल कर युवती का गला घोंटा और उसकी हत्या की गई। पुलिस का मानना है कि इस क्रूरता के साथ ही युवती के साथ दुष्कर्म करने की भी आशंका है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।  

किताबों के बीच मिला युवती का शव 

मृतका ने हाल ही में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी और UPSC की तैयारी कर रही थी। वह अपने पिता की प्रेरणा से इस क्षेत्र में कदम बढ़ा रही थी। घटना के वक्त वह घर में अपनी किताबों के बीच थी। माता-पिता इस सदमे में हैं और अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं।  

डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था नौकर 

राहुल को डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि उसके पास पैसे की हेराफेरी और गलत व्यवहार के मामले थे। पुलिस का मानना है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद राहुल को बहुत बुरा लगा और उसने बदला लेने के इरादे से यह अपराध किया। दिल्ली पुलिस की कई टीमें राजस्थान और दिल्ली-NCR में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि राहुल को पकड़ने के बाद ही पता चलेगा कि यह घटना बदला लेने का परिणाम थी या फिर इसमें लूटपाट का भी कोई इरादा था।  

यह भी पढ़े : West Bengal Election : बंगाल में ये 84 सीटें तय करेंगी किसको मिलेगी कुर्सी, ममता बनाम मोदी होगा चुनाव

Exit mobile version