Site icon SHABD SANCHI

Delhi Assembly Atishi : पुलिस बोली- आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द कहा ही नहीं, वीडियो एडिटेड था 

Delhi Assembly Atishi : दिल्ली विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के एक फर्जी वीडियो मामले में फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द नहीं कहा था। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो जानबूझकर वायरल किए गए थे। ये वीडियो दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए थे।

क्यों आतिशी पर दर्ज हुई FIR?

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता इकबाल सिंह ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में आतिशी को कथित तौर पर गुरुओं का अपमान करते हुए दिखाया गया है, साथ ही भड़काऊ कैप्शन भी लगाए गए हैं।

वीडियो में आतिशी ने नहीं बोला गुरु शब्द 

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के वीडियो को डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच के लिए पंजाब के फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वीडियो में आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द नहीं बोला है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है ताकि ऐसा दिखाया जा सके कि आतिशी ने शाब्दिक रूप से कुछ कहा है, जबकि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।

आप का आरोप- कपिल मिश्रा ने वीडियो एडिट किया 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी कहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द नहीं बोला है और कपिल मिश्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो एडिटेड और फर्जी है। 

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामे के दौरान आतिशी माइक बंद होने के बाद भी बोल रही थीं। इसी वीडियो को आधार बनाकर उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। हालांकि, जांच में पता चला है कि वीडियो एडिटेड है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

जालंधर पुलिस ने माना वीडियो एडिटेड है

पंजाब की जालंधर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वीडियो एडिटेड है, और इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े : Madhya Pradesh News : होटल में महिला कोच को बुलाकर बनाया न्यूड वीडियो, फंस इंटरनेशनल खिलाड़ी सूरज यादव 

Exit mobile version