Site icon SHABD SANCHI

रीवा: मां के जेवर चुराकर अय्याशी में 12 लाख रुपये उड़ाने वाला कलयुगी बेटा और दोस्त गिरफ्तार

Degenerate son and his friend arrested for stealing his mother’s jewellery and squandering 12 lakh rupees on debauchery

Degenerate son and his friend arrested for stealing his mother’s jewellery and squandering 12 lakh rupees on debauchery

रीवा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा मोहल्ले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के गहने चुराकर अय्याशी में लाखों रुपये उड़ा दिए। आरोपी सुजीत गुप्ता ने पिछले सात-आठ महीनों के दौरान सुनियोजित तरीके से घर की चाबी से अलमारी खोलकर अपनी मां मंजू गुप्ता के कीमती जेवर चुराए और उन्हें चुपचाप बाजार में ठिकाने लगाता रहा।

अपनी इस करतूत से मिले पैसों से आरोपी ने जमकर ऐशो-आराम किया। चोरी किए गए गहनों को उसने अपने दोस्त शरद सोनी के माध्यम से सराफा बाजार में बेचा, जहाँ सोने को गलाकर ठिकाने लगाया जाता था। इन जेवरों को बेचकर मिले करीब 12 लाख रुपये को आरोपी ने देहरादून, लखनऊ, बनारस और आगरा जैसे देश के कई बड़े शहरों में कारों से यात्रा करने और महंगे होटलों में ठहरने पर पानी की तरह बहा दिया।

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुजीत गुप्ता और उसके मददगार दोस्त शरद सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त के कब्जे से लगभग ढाई किलो चांदी, कुछ सोना और चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा के अनुसार, इस सनसनीखेज मामले में आगे की कानूनी जांच और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version