Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में पानी की तलाश में आये हिरन के बच्चे को कुत्तों ने बनाया शिकार

MaiharMaihar

Maihar

Deer’s calf who came in search of water in Maihar was hunted by dogs: मैहर जिले के भदनपुर गांव में बीती रात करीब डेढ़ बजे पानी की तलाश में बस्ती में आया एक हिरन का बच्चा आवारा कुत्तों के झुंड का शिकार बन गया। स्थानीय लोगों ने जब आवाज सुनीं तो वे लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते हिरन के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में भटकते हुए आते हैं, लेकिन पहली बार इस तरह की कोई घटना हुई है। सूचना मिलाने पर वन विभाग के बीट प्रभारी शिवकुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और मृत हिरन को कब्जे में लिया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हिरण के बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version