Deepika Padukone Removed From Raaka: फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें Allu Arjun की अपकमिंग फिल्म Raaka से बाहर कर दिया गया है. इससे पहले उनकी Sandeep Reddy Vanga से अनबन के बाद Prabhas की फिल्म Spirit से भी निकाल दिया गया था और उसके बाद Nag Ashwin की फिल्म Kalki 2898 AD 2 से भी उन्हें हटा दिया गया था. अब तीसरी साऊथ फिल्म Raaka से भी उन्हें निकाल दिया गया है.
ऐसी चर्चा चल रही है कि मेकर्स ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को देखते हुए उनका स्क्रीनटाइम कम कर दिया है, यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स इसी वजह से उन्हें किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिप्लेस करने का मन बना चुके हैं.
देखा जाए तो Kalki 2 और Spirit से दीपिका के बाहर होने की वजह शूटिंग की टाइमिंग थी. दीपिका मेकर्स ने भारी भरकम डिमांड कर रही थीं और 8 घंटे से ज्यादा शूट करने से भी मना कर रही थीं. लेकिन Raaka वाला मामला अलग है. इसने इंटरनेट में बहस छेड़ दी और यह बहस इतनी बढ़ गई कि मेकर्स को सामने आकर अपनी सफाई देनी पड़ी.
Raaka के मेकर्स ने TOI को दिए इंटरव्यू में सफाई देते हुए कहा कि-
सब कुछ हमारे बनाए प्लान के हिसाब से चल रहा है. दीपिका फिल्म में काफी अहम रोल निभा रही हैं और पूरी एनर्जी के साथ शूट कर रही हैं. “प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण, राका के इंटेन्स एक्शन सीक्वेंस कर रही हैं. वो इसी कंडीशन में पूरी फिल्म शूट करेंगी. प्रोडक्शन से जुड़े लोग और मेकर्स उन्हें लेकर तमाम सावधानियां बरत रहे हैं.”
Brahmastra 2 से भी बाहर हो सकती हैं
Ramayana से फ्री होने के बाद Ranbir Kapoor अब Brahmastra 2 पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसमे दीपिका का अहम रोल है लेकिन वो प्रेग्नेंट हैं और प्रेग्नेंसी के बाद भी कई महीनों तक शूट नहीं कर सकती हैं. ऐसे में ब्रह्मास्त्र से भी उन्हें रिप्लेस करने की चर्चा चल रही है.

