Dedicated To The Spirit”Vasudhava kutumbakam”विश्व शांति हेतु 24 घंटे का अखंड भजन – विश्व में एकता, प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से श्री सत्य साई सेवा संगठन, समिति रीवा द्वारा विश्व अखंड भजन का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन 8 नवंबर की सायं 6 बजे से प्रारंभ होकर 9 नवंबर की सायं 6 बजे तक अखंड रूप से चलेगा। भजनों की यह श्रृंखला भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। श्रीसत्य साई सेवा संगठन रीवा द्वारा 8-9 नवंबर को 24 घंटे का अखंड भजन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विश्व शांति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को समर्पित है।
भक्ति और एकता का अनूठा संगम
यह अखंड भजन कार्यक्रम समिति केंद्र ‘साई संकल्प’ ( नए एसपी ऑफिस के पीछे, बांस घाट, सिविल लाइंस, रीवा ) में आयोजित होगा। इस आयोजन की जानकारी श्रीसत्य साई सेवा संगठन रीवा के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, उपजिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी, जिला समन्वय साकेत श्रीवास्तव तथा जिला आध्यात्मिक समन्वयक (महिला) सीमा निगम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल रीवा बल्कि संपूर्ण विश्व के साई केंद्रों में एक ही समय पर संपन्न होगा, ताकि “वसुधैव कुटुम्बकम, ‘सारा संसार एक परिवार है’,की भावना को साकार रूप दिया जा सके।
शांति और भक्ति का निरंतर प्रवाह
यह 24 घंटे का अखंड भजन कार्यक्रम भगवान श्रीसत्य साई बाबा के आदर्शों, शिक्षाओं और मानवता के प्रति प्रेम को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भक्ति, प्रार्थना और संगीत के माध्यम से विश्व शांति की कामना करेंगे।
यह आयोजन समाज में सामूहिक चेतना, सद्भाव और एकात्मता की भावना को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।
सभी साई भक्तों से की बढ़ी संख्या में सहभागिता
श्रीनिगम और श्रीचौधरी ने जिले के सभी साई भक्तों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक जनों से इस पवित्र आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील को स्वीकार कर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “यह केवल भजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक प्रार्थना है मानवता, सद्भाव और करुणा के लिए।” इस आयोजन में रीवा जिले की सभी समितियां जैसे रीवा, अमिलकी, कोठी, लक्ष्मणपुर और त्योंथर सक्रिय रूप से भाग लेंगी। इन समितियों के संयोजकों महेंद्र कुमार (रीवा),नागेंद्र कुमार मिश्र (अमिलकी), शिव शंकर पटेल (कोठी), सर्वेश कुमार मिश्र (लक्ष्मणपुर) और श्रीगुप्ता (त्योंथर) ने संयुक्त रूप से भक्तों से इस दिव्य कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
निष्कर्ष -“अखंड भजन” केवल संगीत या भक्ति का आयोजन नहीं, बल्कि विश्व को जोड़ने वाला आध्यात्मिक सेतु है।
यह आयोजन रीवा सहित समूचे विश्व में शांति, प्रेम और एकता के अमर संदेश को फैलाने का माध्यम बनेगा।
भक्तों के सामूहिक स्वर में गूंजते भजनों से न केवल वातावरण पवित्र होगा, बल्कि समूची मानवता में करुणा और सद्भाव का संचार होगा।
