मध्यप्रदेश की लाडली बहनें चेक कर ले खाता, सीएम मोहन ने ग्वालियर से भेजे है पैसे

ग्वालियर। लाड़ली बहनों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को तोफा देते हुए उनके खातों में योजना की 34वीं किश्त के पैसे 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए है। सीएम डॉ. यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में 1.25 महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

जून 2023 से सरकार दे रही बहनों को यह लाभ

ज्ञात हो कि प्रदेश के 21 से 60 साल की शादी सुदा महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने खर्चे के लिए 1500 रूपए भेज रही है। इस योजना की शुरूआत जून 2023 में की गई थी, तब से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है।

सीएम मोहन यादव ने कहा योजना में होगी बढ़ोत्तरी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें अब सशक्त हो रही है। उन्हे आत्मनिर्भन बनाने के लिए सरकार लाडली बहना जैसी योजनाओं के साथ ही रोजगार मूलक योजनाएं भी चला रही है। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये की वृद्धि की है। इससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होने कहा कि बीजेपी ने जो वादा किया था, उसी के तहत बहनों के पैसे आगे बढ़ाए जाएगें। जिससे उन्हे खर्चे की समस्या न हो सकें।

ग्वालियर के लिए दिया सौगात

ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यहां के लिए 121 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकासकार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया है। इस दौरान केन्दीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया समेत प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *