Site icon SHABD SANCHI

Rewa News : बीहर नदी में कूदे युवक का 30 KM दूर मिला शव, पानी का बहाव थमा कर की गई सर्चिंग

Dead body of youth who jumped into Bihar river found 30 KM away

Dead body of youth who jumped into Bihar river found 30 KM away

Dead body of youth who jumped into Bihar river found 30 KM away: रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कितवरिया घाट से बीहर नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद हो गया। शव घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर सिरमौर क्षेत्र में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान आनंद नगर, बोदाबाग निवासी ज्ञानेन्द्र शुक्ला के रूप में हुई है।

तेज बहाव ने बढ़ाई चुनौती, बंद कराना पड़ा नदी का पानी
घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब ज्ञानेन्द्र ने आत्महत्या के इरादे से कितवरिया घाट पर नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस सक्रिय हुई और SDRF की सात सदस्यीय टीम उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय के नेतृत्व में मौके पर पहुँची। नदी का बहाव इतना तेज था कि सर्चिंग ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आईं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी का पानी भी बंद करवा दिया था, ताकि शव को ढूंढने में आसानी हो सके।

सिरमौर में ग्रामीणों ने देखा शव
घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद जब युवक का पता नहीं चला, तब दोपहर बाद सिरमौर क्षेत्र में नदी किनारे एक शव दिखने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पानी से बाहर निकाला। पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version