Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव और बाईक, हत्या का आरोप

Dead body and bike of a young man found lying on the road in RewaDead body and bike of a young man found lying on the road in Rewa

Dead body and bike of a young man found lying on the road in Rewa

Dead body and bike of a young man found lying on the road in Rewa: रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांभा के समीप एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला है। पास में ही युवक की बाइक भी मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक आकाश शुक्ला निवासी चाकघाट के परिजनों ने बताया कि बीती रात्रि आकाश ग्राम खांभा के समीप निमंत्रण में गया हुआ था। लेकिन रात करीब 3 बजे पुलिस को आकाश का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि बारात से लौटते समय अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया है।

Exit mobile version