भूमि पेडनेकर अपनी नई वेब सीरीज़ Daldal को लेकर आजकल सुर्खियों में हैं। इस crime thriller सीरीज में उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच की डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभाई है, जो एक सीरियल किलर की गुत्थी सुलझाने के साथ अपने अतीत के डर और मनोवैज्ञानिक संघर्षों से जूझती है। Daldal का प्रीमियर 30 जनवरी 2026 को Amazon Prime Video पर हुआ, और यह विष धमीजा के बेस्ट उपन्यास Bhendi Bazaar पर आधारित है।
भूमिका की गहराई और चुनौती
भूमि पेडनेकर ने इस किरदार को अब तक के अपने सबसे जटिल अनुभवों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि रीटा फरेरा का चरित्र इमोशनल रूप से बहुत गहरा और शांत है, जिससे उन्हें अभिनय में restraint और भीतर की तीव्रता दिखानी पड़ी है। इसके लिए उन्हें शूटिंग के दौरान कई बार आत्मसंदेह का सामना करना भी पड़ा, लेकिन निर्देशक और टीम ने उन्हें सही दिशा दी है।
सीरीज की कहानी whodunnit से आगे बढ़कर whydunnit, क्यों हुआ सवाल उठाती है, यानी अपराध के कारणों और मानव के मनोविज्ञान पर भी ध्यान देती है। भूमि ने कहा है कि यह किरदार सिर्फ अपराध सुलझाने वाला नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान का जीवन दर्शाता है, जो अपने मनोवैज्ञानिक बोझ के साथ जूझ रहा है।
ये भी पढ़े : “Vada Pav Girl” Chandrika Dixit ने पति पर लगाया Affair का आरोप
शो पर प्रतिक्रिया और आलोचनात्मक समीक्षा
Daldal को आलोचक और दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन ही मिले हैं कुछ रिएक्शन इसकी भी शैली और पत्र की गहराई की तारीफ कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने कहा की कहानी अधिक जटिल और रहस्य से भारी होने के बावजूद कई जगह पर कमजोर दिख रहीहै।
भूमि पेडनेकर का सोशल मीडिया अनुभव
हाल ही में भूमि ने बताया कि सोशल मीडिया उनके लिए एक तरह का दलदल है। उन्होंने माना की आलोचना और ट्रोलिंग ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर दिया है लेकिन उन्होंने इन सब के बावजूद अपने काम और अपनी प्रतिभा को प्राथमिकता दी है उनका कहना है कि बिना लाभ के नेगेटिव टिप्पणियों का प्रतिक्रिया देना कोई फायदा नहीं होताहै।
भूमि की कलात्मक दिशा
भूमि ने Afwaah, Bheed जैसी सामाजिक और गंभीर विषय पर आधारित फिल्मों के बाद अब Dalda के ज़रिये अपनी एक्टिंग की विविधता और चुनौतियों को और बढ़ावा दे रही है। वह अपने करियर में ऐसे किरदार चुनने को प्राथमिकता देती हैं जो सामाजिक, मनोवैज्ञानिक या व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़े : Dhurandhar 2 Release
भविष्य की योजनाएँ
Daldal के बाद भूमि पेडनेकर कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं, जिनमें से कुछ में कोर्टरूम ड्रामा और इंटरपर्सनल रिश्तों पर आधारित कहानियाँ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसे किरदार पसंद हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें और मनोरंजन के साथ-साथ एक संदेश भी दें।

