Dalai Lama ने 68वें Grammy Awards 2026 में अपने पहले Grammy अवॉर्ड के साथ एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त कर ली है या सम्मान उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए मिला है जिसमें उन्होंने ध्यान, करुणा और मानवता के मूल्य पर अपने विचार बताएं हैं। दलाई लामा की जीत आध्यात्मिक संदेशों की वैश्विक स्वीकृता को भी दर्शाती है।

दलाई लामा को किस श्रेणी में मिला Grammy सम्मान
Dalai Lama को “Best Audio Book, Narration & Storytelling Recording” श्रेणी में यह Grammy अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उनकी ऑडियोबुक “Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama” में उन्होंने शांति, आत्मचिंतन, करुणा और जीवन के बहुत गहरे अनुभवों को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया है। इस श्रेणी में आमतौर पर प्रभावशाली कथन और प्रेरणादायक चीजों को ही सम्मानित किया जाता है, जिसमें Dalai Lama का संदेश निर्णायकों को विशेष रूप से काफी प्रभावित कर गया।
ये भी पढ़े : Harry Potter टीवी सीरीज 2027: जादू लौटेगा नई कास्ट, बड़े विजन के साथ..
90 वर्ष की आयु में Dalai Lama की अनोखी उपलब्धि
Dalai Lama इस समय 90 वर्ष के हैं और इस उम्र में Grammy जीतना अपने आप में एक उपलब्धि है। वे पहले से ही नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और विश्वभर में आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध व्यक्ति रहे हैं। अब यह Grammy सम्मान उनके विचारों के सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रभाव को भी और ज्यादा स्थापित करता है। यह दिखाता है कि उम्र के किसी भी पड़ाव पर संदेश की शक्ति कम नहीं होती है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दलाई लामा की जीत
इस श्रेणी में Dalai Lama के साथ कई प्रसिद्ध नाम भी नामांकित थे, जिनमें Trevor Noah, Ketanji Brown Jackson और अन्य काफी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं। ऐसे मजबूत दावेदारों के बीच Dalai Lama की ऑडियोबुक का चयन इस बात का संकेत है कि उनके विचारों की वैश्विक प्रासंगिक कितनी गहरी है। अवॉर्ड समारोह में उनकी ओर से यह सम्मान गायक Rufus Wainwright ने स्वीकार किया।
Dalai Lama का संदेश, व्यक्तिगत नहीं सार्वभौमिक सम्मान
इस जीत पर दलाई लामा की प्रतिक्रिया भी चर्चा में रही है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए मानवता की साझा जिम्मेदारी का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शांति, पर्यावरण संरक्षण, करुणा और मानव एकता के संदेश को पहचान देने जैसा ही है। उनका मानना है कि आज दुनिया को ऐसे विचारों की पहले से कई ज्यादा जरूरत है।
ये भी पढ़ें : Ram Charan के घर जुड़वा बच्चों की किलकारी, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी..
ऑडियो माध्यम से Dalai Lama के विचारों की नई पहुंच
Dalai Lama की यह ऑडियोबुक डिजिटल और ऑडियो प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया भर में सुनी जा रही है। इससे उनके विचार नई पीढ़ी और आधुनिक श्रोताओं तक आसानी से पहुंच रहे हैं। यह दर्शा रहा है कि आध्यात्मिक और नैतिक संदेश अब पारंपरिक पुस्तकों से आगे बढ़कर ऑडियो और डिजिटल माध्यमों में भी प्रभाव डाल रहे हैं। दलाई लामा का यह Grammy सम्मान केवल एक पुरस्कार की तरह ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों की भी पहचान है जो वे दशकों से दुनिया को सिखाते आए हुए हैं। यह उपलब्धि हमें बताती है कि शांति और करुणा का संदेश कला और संस्कृति के मंच पर भी उतना ही प्रभावी है जितना आध्यात्मिक जगत में होता है।
