Site iconSite icon SHABD SANCHI

Dahi Bhalla Recipe In Hindi : करवा चौथ स्पेशल थाली में भरपूर चाट का मज़ा

Dahi Bhalla Recipe In Hindi : करवा चौथ स्पेशल थाली में भरपूर चाट का मज़ा-उत्तर भारत की लोकप्रिय डिश दही भल्ले हर त्योहार, शादी या खास मौके की शान होती है। मुलायम दाल के भल्लों पर फेंटा हुआ ठंडा दही, मीठी चटनी और मसालों की सजावट इसे और भी लाजवाब बना देती है। यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पचने में भी हल्की होती है। घर पर बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट दही भल्ले। जानें आसान रेसिपी, सामग्री, टिप्स और सजावट का तरीका। हर त्योहार और मेहमानों के लिए परफेक्ट नॉर्थ इंडियन डिश और बनाने का आसान तरीका जानने के लिए पढ़िए इस लेख में विधि कि केसै बनाएं।

भल्ले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)

भल्ले बनाने की आसान विधि – How to Make Dahi Bhalla

दाल भिगोना – मूंग और उड़द दाल को 8-10 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।
पीसना – भिगोई हुई दाल का पानी निकालकर बारीक पीस लें। मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।
फेंटना – पिसी दाल में नमक और जीरा डालें। हल्के हाथों से फेंटें ताकि बैटर फूला हुआ बने।
भल्ले तलना – कढ़ाई में तेल गर्म करें और दाल के छोटे गोले डालकर सुनहरे होने तक तलें।
पानी में भिगोना – तैयार भल्लों को गुनगुने पानी में डालें। पानी में थोड़ा नमक और हींग डालें। 10 मिनट बाद निचोड़ लें।
सजावट – प्लेट में भल्ले रखें, ऊपर से दही डालें, फिर मीठी चटनी, लाल मिर्च, नमक और भुना जीरा छिड़कें।
परोसना – स्वादिष्ट दही भल्ले ठंडा परोसें और चाट का मज़ा लें।

उपयोगी टिप्स (Tips)
दाल का पेस्ट न तो बहुत पतला हो न बहुत गाढ़ा। तलने से पहले बैटर को अच्छी तरह फेंटें ताकि भल्ले फूले रहें।दही हमेशा ठंडी और फेंटी हुई ही डालें। चाहें तो ऊपर से अनारदाना या सेव डालकर और आकर्षक बना सकते हैं।

विशेष  – (Conclusion)
दही भल्ले एक ऐसी डिश है जो हर भारतीय थाली को खास बना देती है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। एक बार इस रेसिपी को घर पर ट्राय करें और खुद अनुभव करें उत्तर भारतीय स्वाद का असली आनंद।

Exit mobile version