Site iconSite icon SHABD SANCHI

‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट भी आई सामने

dada (1)dada (1)

dada (1)

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली की लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ को लेकर फैंस में लंबे समय से एक्साइटमेंट बना हुआ है। अब मेकर्स ने सौरव गांगुली के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फर्स्ट लुक में दिखा नेटवेस्ट ट्रॉफी वाला पल

जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्टर राजकुमार राव सौरव गांगुली के आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में साल 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराने वाले हिस्टॉरिकल पल को दोबारा जिन्दा किया गया है। इंडियन क्रिकेट हिस्ट्री का यह सीन आज भी कॉन्फिडेंस, जुनून और शानदार लीडरशिप का प्रतीक माना जाता है।

राजकुमार राव निभाएंगे किरदार

फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका राजकुमार राव निभा रहे हैं। उनके लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की पॉज़िटिव रिएक्शंस सामने आ रही हैं और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को एक्सटेंडेड हॉलिडे वीकेंड के दौरान रिलीज किया जाएगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

गांगुली के संघर्ष और नेतृत्व की कहानी

ये बायोपिक सौरव गांगुली के क्रिकेट सफर को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म में एक युवा खिलाड़ी से भारतीय टीम के सबसे सक्सेसफुल और प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक की उनकी जर्नी दिखाई जाएगी। साथ ही उनके स्ट्रगल, जोश और उस लीडरशिप को भी दर्शाया जाएगा, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी और पूरी एक पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

Exit mobile version