Site iconSite icon SHABD SANCHI

CTET 2026 City Intimation Slips Out: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

Login portal for CTET February 2026 Advance Information for Allotment of Centre City.Login portal for CTET February 2026 Advance Information for Allotment of Centre City.

CTET 2026 Exam City Slip Portal

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए CTET 2026 City Intimation Slips आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं। 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके आवंटित शहर की अग्रिम सूचना देने के लिए जारी की गई है।

कैसे डाउनलोड करें CTET 2026 City Intimation Slips?

उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, CTET की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान में जारी की गई स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। उम्मीदवारों के आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक दो दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसे विस्तृत विवरण शामिल होंगे।

25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया है आवेदन

इस बार CTET के 21वें संस्करण के लिए उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चली थी। अंतिम दिनों में आवेदनों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखा गया, जहां आखिरी दिन ही चार लाख से ज्यादा फॉर्म जमा हुए।

अधूरे आवेदकों को बोर्ड ने दी राहत

इस बार की आवेदन प्रक्रिया में एक विशेष स्थिति देखने को मिली। लगभग डेढ़ लाख उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन अधूरे रह गए थे, जिन्हें अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया जा सका था। चूंकि यह परीक्षा करीब एक साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रही है, इसलिए बोर्ड ने मानवीय आधार पर इन उम्मीदवारों को राहत देते हुए प्रक्रिया को सुचारू बनाने का निर्णय लिया था।

रिजल्ट और करियर की संभावनाएं

सीबीएसई का लक्ष्य है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद मार्च 2026 के अंत तक नतीजे घोषित कर दिए जाएं। CTET पास करना उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है जो केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) और अन्य केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। यह पात्रता प्रमाण पत्र अब जीवन भर के लिए मान्य होता है, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version