Crypto Currency Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी दबाव की स्थिति देखने को मिल रही है. लिवरेज्ड बिकवाली और डर का इम्पैक्ट बाजार पर दिखाई दे रहा है. क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.25% की गिरावट के बाद यह $2.3 ट्रिलियन हो गई. गोल्ड की कीमतों में आई गिरावट का असर भी दिखाई दे रहा है. फियर एन्ड गियर इंडेक्स 11 पर आ गया, जो अत्यधिक भय को प्रदर्शित करता है. जोखिम से बचने के लिए निवेशक रिस्की ऐसेट्स से दूरियां बना रहे हैं. इस समय सोना चांदी जैसी कमोडिटी में भी काफी उतार चढ़ाव दिख रहा है.
Bitcoin Prices
विश्वभर की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत में बीते 24 घंटे में 1.43% की गिरावट दर्ज हुई. जिसके बाद इसकी कीमत $66,764.89 पर आ गई. 77 मिलियन डॉलर से अधिक के बिटकॉइन लिक्विडेट हुए हैं, जिसके कारण निवेशक लगातार बिक्री कर रहे हैं. इसके अलावा कई क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भारी बिकवाली की खबर ने भी लॉन्ग टर्म में क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट को बढ़ावा दिया है.
Etherium, Solana, DogeCoin Price
आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमत में भी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है. पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत 1.64% की गिरावट के बाद $1,965.33 पर आ गई. इसका मार्केट कैप $237.89B हो गया.
अगर बात Solana की कीमत की करें तो इसमें बीते 24 घंटे में 4.1% की गिरावट रिकॉर्ड हुई, जिसके बाद कीमत $81.62 पर आ गई. गौरतलब है कि, बिटकॉइन और कुल बाजार पूंजीकरण में आई गिरावट के कारण अन्य क्रिप्टो करेंसियों की कीमतों में भी गिरावट हो रही है.
अब अगली बात DogeCoin की कीमत की करें तो इसमें बीते 24 घंटे में 2.2% की तेजी रिकॉर्ड हुई. जिसके बाद इसकी कीमत $0.09855 पर आ गई.
आखिर में Pi कॉइन की कीमत की बात करें तो बीते 24 घंटे में 0.92% की गिरावट के बाद कीमत $0.1886 पर आ गई.
MYX Finance Price
पिछले 24 घंटे में MYX Finance की कीमत में लगभग 30% की गिरावट दर्ज हुई. जिसके बाद कीमत $0.9525 पर आ गई. इसके अलावा भी कई क्रिप्टो करेंसियों में आज गिरावट जारी है.

