Site iconSite icon SHABD SANCHI

Bitcoin फिर $80,000 के नीचे फिसला! US-Iran टेंशन के बीच क्या करें क्रिप्टो इंवेस्टर?

Cryptocurrency Update: क्रिप्टो करेंसी बाजार में आज एक बार फिर गिरावट लौट आई है. जी हां बिटकॉइन, इथेरियम, सोलाना सहित अन्य करेंसियों की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. गौरतलब है कि US-Iran में टेंशन कम होने के संकेतों के बाद Bitcoin की कीमत $82,700 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब गिरावट के बाद $79,401.89 पर आ गई. अब सवाल यह है कि अचानक ये गिरावट क्यों आई? निवेशकों को इस समय क्या करना चाहिए और बाजार के जानकार इस पर क्या कहते हैं?

Bitcoin, Etherium, Solana के क्या हैं ताजा हाल

Bitcoin की कीमत में पिछले 24 घंटे में 2.47% की गिरावट रिकॉर्ड हुई. गौरतलब है कि जब क्रिप्टो बाजार में तेजी नजर आई तो निवेशकों ने मुनाफा वसूली की और मुनाफा वसूली का असर आज मार्केट में दिख रहा है.

Etherium की कीमत भी पिछले 24 घंटे में 2.93% की गिरावट के बाद $2,269.48 पर आ गई. Solana का भाव 1.57% की गिरावट के बाद $87.83 पर आ गया. Pi कॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 3.92% को गिरावट के बाद $0.1723 पर आ गई.

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

क्रिप्टो मार्केट में तेजी के बाद गिरावट आने पर क्रिप्टोक्वांट (ऑन-चेन और मार्केट डेटा एनालिटिक्स फर्म) के विश्लेषण के मुताबिक, Bitcoin को $88,880 के स्तर को पुनः प्राप्त करना और बनाए रखना होगा. अभी गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा सकती है. मुड्रेक्स के प्रमुख क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत का कहना है कि बिटकॉइन हाल ही में 82,000 डॉलर से ऊपर जाने के बाद स्थिर हो रहा है. इसका कारण है व्यापारियों के द्वारा उच्च स्तर पर की जाने वाली मुनाफा वसूली.

आपको बता दें कि आज भले ही बिटकॉइन में गिरावट नजर आ रही है लेकिन तेजी के रुझान भी दिख रहे हैं. संस्थागत मांग के कारण मजबूत समर्थन मिला हुआ है. जनवरी के बाद सबसे अधिक निवेशस्पॉट Bitcoin ETF में जनवरी के बाद सबसे ज्यादा इस सप्ताह निवेश हुआ है जो एक बिलियन डॉलर से अधिक का है. उन्होंने कहा है कि इस समय निवेशकों को सतर्क रुख अपनाना चाहिए क्योंकि अस्थिरता के दौरान मार्केट में गिरावट का जोखिम बना हुआ है.

निवेश से पहले करें ये काम

जब भी आप निवेश करने की सोचें उससे पहले एक अच्छी रिसर्च करें या किसी वित्तीय जानकार की मदद लें तभी निवेश करें.

Exit mobile version