Crypto Currency Market News: अक्टूबर महीने में क्रिप्टोकरंसी में हुई गिरावट के बाद निवेशकों को लग रहा था कि नवंबर का महीना उनके लिए अच्छा जाएगा. लेकिन नवंबर में भी लगातार क्रिप्टो बाजार से हो रही ईटीएफ निकासी के बाद गिरावट का माहौल बना हुआ है. ऐसे में अहम बात यह है की आज क्रिप्टो बाजार की स्थिति अलग नजर आ रही है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन की कीमत में तो एक महीने में 22.37% की तक गिरावट हो चुकी है. अभी बिटकॉइन $85,814.80 पर आ चुका है, जो अक्टूबर में $1,26,000 तक पहुंच गया था. चलिए जानते हैं आज 23 नवंबर को टॉप 10 क्रिप्टोकरंसी का क्या हाल है.
World Top 10 Crypto Currency Market
Bitcoin Price (बिटकॉइन का भाव)
गनीमत की बात है कि, आज बिटकॉइन की कीमत में गिरावट नहीं हो रही, कीमतों में सुधार दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में 1.29% की बढ़त के बाद कीमत $85,717.05 पर आ गई. व्यापक गिरावट के बाद अब मामूली सुधार दिख रहा है. हालांकि कल स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में आए $250 मिलियन के निवेश ने क्रिप्टो मार्केट को फिर से पटरी पर ला दिया है.
Etherium Price (एथेरियम का भाव)
एक महीने में इस क्रिप्टो करेंसी की कीमत में 27.33% की गिरावट रिकॉर्ड हुई है. वहीं एक वीक में 11.05% की गिरावट हुई. पिछले 24 घंटे में 2.32% बढ़त ने फिर से निवेशकों को राहत दी है. इसके बाद कीमत $2,821.74 पर आ गई.
Tether Price (टीथर का की कीमत)
पिछले 24 घंटे में इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है जैसा कि पिछले कई दिनों से हो रहा है. यह अभी $0.9993 पर है.
XRP Price (एक्सआरपी प्राइस)
क्रिप्टो मार्केट में बड़े निवेश आने के बाद टॉप 10 में शामिल ज्यादातर क्रिप्टोकरंसी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है. जिनमें एक्सआरपी प्राइस भी शामिल है. पिछले 24 घंटे में 3.2% की बढ़त के बाद यह $2.01 पर आ गया.
BNB Price (बीएनबी प्राइस)
बड़े डीप के बाद इस क्रिप्टो करंसी में पिछले 24 घंटे में 0.82% की तेजी दिख रही है. 1 महीने में 25% से ज्यादा की गिरावट के बाद आज यह क्रिप्टोकरंसी $844.88 पर आ गई.
Solana Price (सोलाना की कीमत)
विश्व की नामी गिरामी क्रिप्टोकरंसी में सोलाना का नाम भी शामिल है. जिसमें पिछले 1 महीने में 32% से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड हुई. हालांकि आज यह क्रिप्टो करेंसी भी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है. 24 घंटे में इसमें 1.01% की बढ़त हुई, जिसके बाद कीमत $129.92 पर आ गई.
USDC Price (यूएसडीसी प्राइस)
पिछले 24 घंटे में 0.01% की बढ़त के बाद कीमत $0.9997 पर आ गई.
Tron Price ( ट्रॉन प्राइस का भाव)
जहां आज टॉप 10 क्रिप्टोकरंसी में से ज्यादातर हरे निशान पर आ चुकी है वहीं ट्रॉन प्राइस में अभी भी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है. पिछले 24 घंटे में 0.52% की गिरावट के बाद कीमत $0.2750 हो गई.
Dogecoin Price (डॉग कॉइन प्राइस)
पिछले 24 घंटे में 1.64% बढ़त के बाद कीमत $0.1423 हो गई.
Cardano Price (कार्डानो प्राइस)
पिछले 24 घंटे में इसमें 0.36% की बढ़त रिकॉर्ड हुई, जिसके बाद कीमत $0.4095 हो गई.
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेट करें।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi

