टी-20 वर्ल्ड कप। गुजरात के अहमदाबाद में भारतीय टीम तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। रविवार की रात भारतीय खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किए और न्यूजीलैंड को 98 रनों से शिकस्त देकर विश्व विजेजा बना है। इस जीत के बाद खेल मैदान उत्साह से भर गया। तो वही खिलाड़ियों का परिवार इस जीत का जश्न मनाया है।

मैदान में पहुची गर्लफ्रेंड
जीत का जश्न उस समय और ज्यादा शानदार हो गया जब भारतीय खिलाड़ियों का परिवार और करीबी भी खेल मैदान में पहुच गया और जीत के जश्न में शामिल हो गया। इस दौरान ईशान किशन और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का उत्सव मनाते हुए नजर आए तो गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा के साथ इस विजय का सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही थी।

वर्ल्ड चौंपियन कप्तान से मैच की शुरुआत
इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत को वर्ल्ड चौंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ हुई। 2007 के टी-20 वर्ल्ड चौंपियन कप्तान एमएस धोनी और 2024 के टी-20 वर्ल्ड चौंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में आए।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया। आज टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया।
