दिल्ली विस्फोट मामला। दिल्ली के लाल किला के पास हुए बंम विस्फोट मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शनिवार को विशेष एनआईए अदालत ने आरोप पत्र को संज्ञान में लिया है। मामले में कुल 14 आरोपी हैं, जिनमें से एक उमर उन नबी विस्फोट स्थल पर ही मारा गया था। एक अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शेष आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
2025 का है मामला
दिल्ली लाल किला विस्फोट का यह मामला नवंबर 2025 का है। जंहा एक कार में ब्लास्ट किया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। विशेष एनआईए अदालत ने इस मामले के लिए अगली सुनवाई 9 सितंबर तय की है। अगली सुनवाई में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह सुनवाई मामले की प्रगति और आगे की कार्रवाई तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
ये है आरोपी
चार्जशीट में उमर उन नबी (मृतक), आमिर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी, मुजम्मिल, आदिल अहमद राथर, मुफ्ती इरफान अहमद, शाहीन, सोयाब, बिलाल और यासिर अहमद डार समेत 13 आरोपी शामिल हैं.
आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी की मौत हो चुकी है. एनआईए की जांच जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर तक फैली हुई है. लाल किला ब्लास्ट मामले को लेकर जांच के दौरान 588 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. एनआईए ने 395 से ज्यादा दस्तावेज और 200 से अधिक जब्त सामान,साक्ष्य चार्जशीट का हिस्सा बनाए हैं.

