छतरपुर। झोपड़ी में सो रही दुध मुंही बच्ची आग के बीच घिर गई और उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने जलती आग की परवाह नही किया और वह जल रही घास-फूस की झोपड़ी में कूद गई। आग की जद में आने सें मां-बेटी दोनों झुलस गई है। यह घटना छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम कितपुरा में झोपड़ी से सामने आई है। यहा 6 माह की मासूम बच्ची अंजली राजपूत गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को बचाने के लिए उसकी 25 वर्षीय मां अशोका राजपूत जलती झोपड़ी में कूद गई और किसी तरह बेटी को बाहर निकाली है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नही
जानकारी के तहत अशोका अपनी 6 माह की बेटी को घर के बाहर बनी घास-फूस की झोपड़ी नुमा छोटी दुकान में लिटा दिया था। वह अपने घर के काम में लगी हुई थी। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। जिससे मासूम बच्ची के रोने की आवाज आई और बच्ची को रोता सुन मां जब देखी तो पूरी झोपड़ी आग की जद में थी। झोपड़ी में आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।
गंभीर रूप से झुलस गई बच्ची
बताया जाता है कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां अशोका राजपूत झोपड़ी के अंदर पहुची थी, हालांकि तब तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और मां भी आग की लपटों से जखमी हो गई, तो वही आग लगने से झोपड़ी और उसमें रखा दुकान का पूरा सामान भी जल गया है। जानकारी के तहत पीड़ित परिवार आर्थिक परेशनियों से जीवन यापन कर रहा है। ऐसे में उन्हे बच्ची के ईलाज में भी समस्या आ रही है।

