Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में देर रात लोगों के विरोध पर ठेकेदार को तोड़नी पड़ी सड़क

SatnaSatna

Satna

Contractor had to demolish road due to people’s protest late night in Satna: सतना के गौशाला चौक से डालीबाबा मार्ग पर चल रहे आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार देर रात स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। वार्ड 35 के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से मौजूद 4 नालों की पुलिया को बंद कर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की चिंता है कि पुलिया के बिना बरसात का पानी उनके घरों में भर जाएगा। पहले इन पुलियों के माध्यम से पश्चिम से पूर्व की ओर पानी का बहाव होता था।

विरोध के चलते ठेकेदार को पोकलेन मशीन से डाली गई कंक्रीट को हटाना पड़ा और निर्माण कार्य रोकना पड़ा। वार्ड पार्षद रमेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में पहले ही महापौर और नगर निगम आयुक्त को अवगत करा दिया था। स्थानीय निवासियों की मांग है कि पहले नालों की पुलिया का निर्माण किया जाए, उसके बाद ही सड़क का काम शुरू हो।

Exit mobile version