Site icon SHABD SANCHI

Constipation Remedy : गेहूं के आटे में ये चीज मिलाकर बना लें रोटी, खाते ही साफ हो जाएगा पेट 

Constipation Remedy : अगर आप घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं हो पाता है तो आपको कब्ज है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों को कब्ज यानी पेट साफ न होने की समस्या रहती है। अक्सर लोग गलत समय पर खाना खाते हैं, कम पानी पीते हैं और जल्दी में रहने की आदत की वजह से पेट में कब्ज़ बन जाता है। कब्ज होने पर मल नहीं निकलता, जिससे हर समय पेट भारी लगता है, गैस और एसिडिटी हो जाती है, और सिरदर्द व चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है। आज हम आपको कब्ज से राहत देने वाला नुस्खा बता रहें हैं।

कब्ज की समस्या को कैसे दूर करें? 

कब्ज़ की समस्या आमतौर पर सामान्य होती है लेकिन कई बार यह बड़ी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। कब्ज़ की वजह से बवासीर होने की भी आशंका रहती है। इसलिए कब्ज़ से छुटकारा पाना जरूरी है। अगर आप घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं हो पाता, तो आप एक खास रोटी खा सकते हैं। इस खास रोटी को खाने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। 

इस खास रोटी से दूर होगा कब्ज़ 

कब्ज़ को ठीक करने के लिए खास रोटी बनाएं। इस रोटी को गेहूं के आटे से ही बनानी है, बस इसमें अलसी का पाउडर डालना है। गेहूं के आटे में एक चम्मच अलसी का पाउडर मिलाएं। आप आटा गूंथते समय इसमें अलसी डाल सकते हैं या रोटी बनाते वक्त उसके अंदर भर सकते हैं। इस रोटी को खाने से आपका पेट जल्दी साफ हो जाएगा।

अलसी खाने के फायदे 

कब्ज़ के लिए अलसी फायदेमंद होती है। अलसी में बहुत मात्रा में फाइबर होता है। यह फाइबर पानी सोखता है और मल को नरम बनाता है। इससे टॉयलेट में आसानी से माल बाहर आ जाता है और कब्ज दूर हो जाता है।

कब्ज़ न हो इसके लिए क्या करें?

यह भी पढ़े : Fact of Cooking Rice : चावल पकाने में आप भी करते हैं ये गलती? मोटापे का है सबसे बड़ा कारण

Exit mobile version