Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में महिला को मारा थप्पड़ मारने वाला आरक्षक निलंबित

SatnaSatna

Satna

Constable suspended for slapping a woman in Satna: सतना जिले के कोलगवां थाना में एक वृद्ध महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक टिकुरिया टोला निवासी 65 वर्षीय कलावती सिंह बीते 25 मई से अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही थीं।

रविवार दोपहर जब वह एक बार फिर थाने में अपनी शिकायत की जानकारी लेने पहुंचीं, तो वहां मौजूद आरक्षक शशिकांत शुक्ला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मार दिया। थाने में हुई इस घटना के बाद महिला पर ही मामला दर्ज कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। सोमवार को इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरक्षक को महिला पर हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में एसपी आशुतोष गुप्ता ने आरक्षक को निलंबित कर पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।

Exit mobile version